सूर्यकुमार फिर बने गौतम गंभीर के दुलारे, कप्तानी की रेस में क्यों पिछड़े हार्दिक पांड्या? ये हैं बड़े कारण

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था. ऐसे में उनके स्थान पर उपकप्तान हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अब सबकुछ उल्टा हो रहा है. India T20I captaincy Suryakumar Yadav vs Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने

By Shaikh Almina · 17/7/2024

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था. ऐसे में उनके स्थान पर उपकप्तान हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अब सबकुछ उल्टा हो रहा है.

India T20I captaincy Suryakumar Yadav vs Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत ली. सीनियर प्लेयर्स के नहीं रहने के कारण शुभमन गिल ने कप्तानी की और टीम को जीत दिलाई. अब भारत के सामने इस फॉर्मेट में श्रीलंका की चुनौती है. इसमें कई प्लेयर्स की वापसी होगी. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

कप्तानी की रेस में पिछड़े हार्दिक

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था. ऐसे में उनके स्थान पर उपकप्तान हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अब सबकुछ उल्टा हो रहा है. हार्दिक इस रेस में अचानक से पिछड़ गए हैं. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अप्रत्याशित रूप से 2026 विश्व कप तक भारत की टी20 टीम की अगुवाई करने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं.

हार्दिक से गंभीर-अगरकर ने की वापसी

हालांकि पांड्या आगामी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन यह पता चला है कि सूर्यकुमार नए हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर की पहली पसंद हैं. ऐसा माना जाता है कि गंभीर और अगरकर ने इस बारे में हार्दिक से बात भी की है. उन्हें टीम के भीतर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लॉन्ग टर्म विकल्प को अंतिम रूप देने के फैसले को समझाया गया है.

हार्दिक क्यों कप्तानी की रेस में पिछड़े?

सूर्यकुमार को मिला गंभीर का साथ

33 वर्षीय सूर्यकुमार को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. आईपीएल में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं. उस समय गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे. उन्होंने ही सूर्या को ‘SKY’ उपनाम दिया था. उसी समय से गंभीर को सूर्यकुमार काफी पसंद है. उनके खेल ने इस धारणा को और ज्यादा मजबूत किया. वह टी20 में दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में एक है. सूर्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी की थी और उन्हें टीम के साथियों का भी अच्छा साथ मिला था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full