Independence Day 2023:

Independence Day 2023 : बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। वह हर जॉनर की फिल्में करते हैं। कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने देश भक्ति पर आधारित भी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्

By Shaikh Almina · 15/8/2023

Independence Day 2023 : बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। वह हर जॉनर की फिल्में करते हैं। कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने देश भक्ति पर आधारित भी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के जरिए अभिनेताओं ने अपना देश प्रेम भी दिखाया। ऐसे तो ज्यादातर सितारों ने देश भक्ति पर आधारित फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मों में देश प्रेम का जज्बा दिखाया।

मनोज कुमार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मनोज कुमार का। गुजरे जमाने के अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने पूरा जीवन यह संदेश देने में लगा दिया कि देश प्रेम कितना महत्वपूर्ण है। वह देशप्रेम को पर्दे पर उतारने वाले पहले स्टार थे। ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’, ‘शहीद’ और ‘क्रांति’ जैसी चार फिल्मों में दमदार अभिनय से प्रशंसकों ने उन्हें ‘भारत कुमार’ कहना शुरू कर दिया था। 2015 में उन्हें प्रतिष्ठित फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश भक्ति वाली फिल्मों पर इनकी पकड़ को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इनसे ‘जय जवान जय किसान’ नारे पर एक फिल्म बनाने का आग्रह किया था।

शाहरुख खान

शाहरुख खान भी उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने देश भक्ति पर आधारित कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख ने ‘स्वदेश’, ‘चक दे इंडिया’ में देश प्रेम का जज्बा दिखाया। वहीं उनकी फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ एक सामान्य मूवी थी जिसके क्लाइमेक्स में देश भक्ति की झलक देखने को मिली थी। वहीं, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘वीर-जारा’ में भी देश भक्ति की झलक देखने को मिलेगी।

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में अगला नाम आता है अक्षय कुमार का। देश भक्ति के मामले में अक्षय कुमार हमेशा नंबर वन पर रहते हैं। वह अक्सर आर्मी के साथ समय भी बिताते हैं। उनकी फिल्मों में भी देश प्रेम का जज्बा देखने को मिलता है। उन्होंने ‘केसरी’, ‘गोल्ड’, ‘बेबी’, ‘एयर लिफ्ट’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’, ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर आउट ऑफ ड्यूटी’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘रुस्तम’ जैसी देश भक्ति से भरपूर कई फिल्मों में काम किया।

आमिर खान

आमिर खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। साल में एक फिल्म में काम करने वाले आमिर खान ने करियर में चार ऐसी फिल्मों में काम किया, जिसमें देश भक्ति का जज्बा देखने को मिला। ‘सरफरोश’, ‘मंगल पांडे’, ‘रंग दे बसंती’, ‘लगान’ में उनके काम को जमकर सराहा गया।

सनी देओल

सनी देओल एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने छह बेहतरीन देश भक्ति की फिल्मों में काम किया। हाल ही में ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में भी उनकी देश भक्ति देखने को मिली है। उन्होंने कई देश भक्ति पर आधारित फिल्मों में काम किया है। सनी ने ‘बॉर्डर’, ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘इंडियन’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘हीरोज’ जैसी देश भक्ति से भरपूर फिल्में दीं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full