Ind vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 मैच मुफ्त में कब, कहां और किस चैनल पर देखें, ये रही पूरी Details

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने जा रहा है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में बल्ले और गेंद के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी. 4 मैचों की इस टी20 सीरीज में क्रिकेट के फैंस को रोमांच का ओवरडोज मिलना तय है. Ind [...]

By Shaikh Almina · 4/11/2024

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने जा रहा है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में बल्ले और गेंद के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी. 4 मैचों की इस टी20 सीरीज में क्रिकेट के फैंस को रोमांच का ओवरडोज मिलना तय है.

Ind vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने जा रहा है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में बल्ले और गेंद के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी. 4 मैचों की इस टी20 सीरीज में क्रिकेट के फैंस को रोमांच का ओवरडोज मिलना तय है. भारत की टी20 टीम की कमान विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 27 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 मुकाबले भारत ने जीते है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 11 बार बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है.

1. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की पूरी जानकारी

India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा.

2. India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच डरबन में खेला जाएगा.

3. India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच किस समय पर खेला जाएगा?

India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच 8 नवंबर (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.

4. India vs South Africa के बीच पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं?

India vs South Africa के बीच पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप Sports18 Network पर देख सकते हैं.

5. India vs South Africa के बीच पहले टी20 मैच को किस Digital Platform पर देखा जा सकता है?

India vs South Africa के बीच पहले टी20 मैच को Digital Platform पर आप ‘Jio Cinema’ पर देख सकते हैं.

6. India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच मुफ्त में कब, कहां और किस चैनल पर देखें?

India vs South Africa के बीच पहला टी20 मैच आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं. हालांकि यह सुविधा सिर्फ डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (Digital Terrestrial Television) उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी. जो डीडी स्पोर्ट्स चैनल केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे डिशटीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा प्ले पर प्रसारित होगा उस पर India vs South Africa टी20 मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा. Digital Platform पर आप ‘Jio Cinema’ पर मुफ्त में लाइव मैच देख सकते हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें –

भारत:

दक्षिण अफ्रीका:

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full