IND vs NZ : डेवोन कॉनवे ने एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, सरफराज खान शून्य पर OUT होकर हुए हैरान! Video वायरल
बेंगलुरु में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत के सामने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने एक हाथ से कैच लेकर सबको हैरान कर दिया. Ind Vs NZ, Devon Conway Catch : न्यूजीलैंड के सामने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो कि टीम इंडिया [
बेंगलुरु में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत के सामने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने एक हाथ से कैच लेकर सबको हैरान कर दिया.
Ind Vs NZ, Devon Conway Catch : न्यूजीलैंड के सामने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो कि टीम इंडिया के लिए गलत साबित हुआ और कुछ ही देर के खेल में टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज पवेलियन रवाना हो गए. जिसमें विराट कोहली और सरफराज खान तो खाता तक नहीं खोल सके. ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान में उतरने वाले सरफराज के शॉट पर न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लेकर सबको हैरान कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
डेवोन कॉनवे ने एक हाथ से लपका बेमिसाल कैच
दरअसल, बेंगलुरु के मैदान में दूसरे दिन टॉस हुआ तो टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई. पारी के सातवें ओवर में ही रोहित शर्मा 16 गेंद में दो रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने. इसके बाद विराट कोहली को विलियम ओ’रूर्के ने अपना शिकार बनाया. मगर पारी के 10वें ओवर में जब सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैट हेनरी की गेंद पर उन्होंने सामने की तरफ शॉट खेला. इस पर शॉर्ट मिड ऑफ़ में खड़े डेवोन कॉनवे ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लेकर सरफराज खान सहित सभी फैंस को हैरानी में डाल दिया.
Conway's leap of faith 🤯☝️#TeamIndia lose their 3rd wicket early on in Bengaluru! #INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/gM3dSzIgKn
— JioCinema (@JioCinema) October 17, 2024
10 रन में भारत के गिरे तीन विकेट
वहीं मैच की बात करें तो टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 रन के स्कोर तक तीन बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे. जिसमें रोहित शर्मा (2 रन), विराट कोहली (0) और सरफराज खान (0) कुछ ख़ास नहीं कर सके. जबकि अन्य ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाल रखा था. उनके साथ क्रीज पर ऋषभ पंत बने हुए थे. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर ही 17 रन बना लिए थे.