IND vs BAN: टेस्ट सीरीज में इस घातक प्लेयर को बनाया जाएगा टीम इंडिया का ओपनर, थर-थर कापेंगे बॉलर्स!
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. ऐसे में प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन आसान नहीं होगा. हालांकि एक खूंखार क्रिकेटर को टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का ओपनर बनाया जाएगा. जब ये क्रिकेटर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगा त
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. ऐसे में प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन आसान नहीं होगा. हालांकि एक खूंखार क्रिकेटर को टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का ओपनर बनाया जाएगा. जब ये क्रिकेटर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगा तो विरोधी गेंदबाजों के भी पसीने छूट सकते हैं.
IND vs BAN, 1st Test match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. ऐसे में प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन आसान नहीं होगा. हालांकि एक खूंखार क्रिकेटर को टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का ओपनर बनाया जाएगा. जब ये क्रिकेटर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगा तो विरोधी गेंदबाजों के भी पसीने छूट सकते हैं.
पहले टेस्ट में ओपनिंग करेगा भारत का ये खूंखार बल्लेबाज
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच में विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कहर मचाने के लिए बेताब हैं. यशस्वी जायसवाल बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे. यशस्वी जायसवाल तलवार की तरह बल्ला चलाते हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं. यशस्वी जायसवाल यह साबित भी कर चुके हैं कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. यशस्वी जायसवाल काफी तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. दुनिया का कोई भी गेंदबाज यशस्वी जायसवाल के सामने बॉलिंग नहीं करना चाहेगा.
बैटिंग से थर-थर कापेंगे बॉलर्स
यशस्वी जायसवाल विरोधी टीम के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हैं. यशस्वी जायसवाल क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाज की धज्जियां उड़ानी शुरू कर देते हैं. यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. ओपनिंग में टीम इंडिया का ये लेफ्ट हैंड और राइट हैंड कॉम्बिनेशन सुपरहिट साबित होगा. यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं. यशस्वी जायसवाल ने 9 टेस्ट मैचों में 68.53 की औसत से 1028 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 2 दोहरे शतक समेत 3 शतक और 4 अर्धशतक ठोके हैं.
यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड्स
यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 36.15 की औसत और 164.32 की स्ट्राइक रेट से 723 रन कूटे हैं, जिसमें 82 चौके और 38 छक्के शामिल रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. यशस्वी जायसवाल ने 52 IPL मैचों में 150.61 की स्ट्राइक रेट से 1607 रन बनाए हैं, जिसमें 198 चौके और 64 छक्के शामिल रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने IPL में 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं. यशस्वी जायसवाल का IPL में बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है.
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है भारत का स्क्वाड
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- शुभमन गिल
- विराट कोहली
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- केएल राहुल
- सरफराज खान
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- रविचंद्रन अश्विन
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- मोहम्मद शमी
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद सिराज
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट मैच – 19 सितंबर से 23 सितंबर, सुबह 9.30 बजे, चेन्नई
- दूसरा टेस्ट मैच – 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, सुबह 9.30 बजे, कानपुर