IND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया; देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है. नजमुल हुसैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. Ind Vs Ban, 1st Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो गई है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित [...]

By Shaikh Almina · 19/9/2024

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है. नजमुल हुसैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Ind Vs Ban, 1st Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो गई है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो हैं. पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितंबर से शुरू हो गया है. इसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ खेलेगा. वहीं, बांग्लादेश तीन तेज गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के साथ खेल रहा है.

पिच पर नमी के कारण बांग्लादेश करेगा पहले गेंदबाजी

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा “पिच पर नमी है और वह इन हालात का फायदा उठाना चाहेंगे. पिच सख्त लग रही है और पहले सत्र में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.” इसके बाद शांतो ने कहा “पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ने टीम को आत्मविश्वास दिया है. टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. पिछले मैच की तरह, इस बार भी तीन तेज गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतरेंगे.

रोहित शर्मा भी लेते फील्डिंग का फैसला

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा “वह पहले फील्डिंग करना पसंद करते. हालात यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है. आने वाले 10 टेस्ट मैच महत्वपूर्ण होंगे, और हम यहां अपना ध्यान बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. हम एक हफ्ते पहले ही यहां आ गए थे और अच्छी तैयारी की. हमने वह सब किया है जो हमें करना चाहिए था. हमने तीन तेज गेंदबाज – आकाश, बुमराह और सिराज, और दो स्पिनर – अश्विन और जडेजा के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है.”

भारत की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full