हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल करने के लिए अकेले अड़े गौतम गंभीर, जानिए कैसे KKR के गेंदबाज की टेस्ट टीम इंडिया में हुई एंट्री, सामने आई इनसाइड स्टोरी

टी20 टीम इंडिया के बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का कैसे हुआ चयन, जानिए अंदर की पूरी बात. Harshit Rana-Gambhir Inside Story : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने हेड कोच का पद त्याग दिया. इसके बाद गौतम ग

By Shaikh Almina · 26/10/2024

टी20 टीम इंडिया के बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का कैसे हुआ चयन, जानिए अंदर की पूरी बात.

Harshit Rana-Gambhir Inside Story : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने हेड कोच का पद त्याग दिया. इसके बाद गौतम गंभीर जैसे ही टीम इंडिया के नए हेड कोच बने, उसके बाद से आईपीएल 2024 सीजन में केकेआर के लिए चैंपियन बनने वाले खिलाड़ियों की चांदी हुई. गंभीर ने आती ही सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए हर्षित राणा को बुलावा भेजा. इसके बाद हर्षित राणा टी20 टीम में बने रहे लेकिन डेब्यू नहीं हुआ.

अब गंभीर ने हर्षित राणा जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज को बिना किसी अंतरराष्ट्रीय अनुभव के मुकेश कुमार और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों के होते हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया में भी शामिल किया तो कई फैंस ने सवाल खड़े किए. जबकि हर्षित का चयन रेड बॉल वाली टीम में कैसे हुआ, इसको लेकर इनसाइड स्टोरी भी सामने आई.

अब गंभीर ने हर्षित राणा जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज को बिना किसी अंतरराष्ट्रीय अनुभव के मुकेश कुमार और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों के होते हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया में भी शामिल किया तो कई फैंस ने सवाल खड़े किए. जबकि हर्षित का चयन रेड बॉल वाली टीम में कैसे हुआ, इसको लेकर इनसाइड स्टोरी भी सामने आई.

13 मैच में झटके 19 विकेट

केकेआर के लिए गौतम गंभीर की मेंटोरशिप में आईपीएल 2024 सीजन के दौरान हर्षित ने कमाल की गेंदबाजी से 13 मैचों में 19 विकेट झटके, जबकि उनकी टीम चैंपियन भी बनी. अब दिल्ली से ही आने वाले 22 साल के हर्षित राणा की जब टेस्ट टीम इंडिया में एंट्री हुई तो बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में कहा,

हर्षित राणा पूरी तरह से सिर्फ गौतम गंभीर की पसंद रहे हैं. श्रीलंका दौरे की शुरुआत से ही वे लंबे समय से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. उन्हें रिजर्व गेंदबाज के तौर पर भी रखा गया था. चूंकि वे नवदीप सैनी और मुकेश कुमार दोनों गेंदबाजों से युवा और तेज हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें अंतिम टीम में शामिल किया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम :

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full