टीम इंडिया के साथ बॉक्सिंग डे टेस्‍ट की तैयारी को लेकर भेदभाव! मेलबर्न के पिच क्‍यूरेटर का अब आया बड़ा बयान, कहा- भारत का शेड्यूल पहले से पता था, मगर…

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट से पहले भारत और ऑस्‍ट्रेलिया को तैयारी के लिए काफी अलग अलग पिचें मिली. ऑस्‍ट्रेलिया जो मैच से मिलती जुलती पिच मिली है. Ind vs Aus: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेला जाएगा. बॉक्सिंग डे टेस्‍ट की लेकर भार

By Shaikh Almina · 23/12/2024

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट से पहले भारत और ऑस्‍ट्रेलिया को तैयारी के लिए काफी अलग अलग पिचें मिली. ऑस्‍ट्रेलिया जो मैच से मिलती जुलती पिच मिली है.

Ind vs Aus: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेला जाएगा. बॉक्सिंग डे टेस्‍ट की लेकर भारतीय टीम जमकर तैयारी कर रही है. नेट्स सेशन में रोहित शर्मा की सेना ने काफी पसीना बहाया, मगर भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्‍ट की तैयारी के लिए जिस पिच पर पसीना बहाया, मेलबर्न की पिच उससे काफी अलग है. जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को तैयारी के लिए मिली पिच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच की तरह है. ऐसे में टीम इंडिया के साथ बड़े मैच से पहले मेलबर्न में भेदभाव की चर्चा होने लगी है. अब एमसीजी के पिच क्‍यूरेटर मैट पेज ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

इस मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया ने एमसीजी में दो नेट्स सेशन में हिस्‍सा लिया. टीम को अभ्‍यास के लिए चार पिचें दी गई थी, जिसमें बाउंस और गति काफी कम है. टीम को सपाट पिच दी गई.जो मैच में इस्‍तेमाल होने वाली पिच से काफी अलग है. इस दौरान रोहित शर्मा और केएल राहुल चोटिल भी हुए. टीम इंडिया को प्रैक्टिस के लिए मिली पिच खासतौर पर बिग बैश लीग में अभ्‍यास सत्रों के लिए तैयार कराई गई थी. इतना ही नही पास में घास वाली और उछाल वाली पिच होने के बाद टीम इंडिया के लिए उसे तैयार नहीं किया गया था.

अब ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को मेलबर्न से काफी मिलती जुलती पिच अभ्‍यास के लिए दी गई है. उन्‍हें काफी उछाल और तेज गति वाली फ्रेश पिच मुहैया कराई गई है. अब पिच क्‍यूरेटर ने ऑस्‍ट्रेलियाई को बॉक्सिंग डे टेस्‍ट से मिलती जुलती पिच उपलब्‍ध कराने पर बड़ा बयान दिया है. मैट पेज का कहना है कि फ्रेश पिच मैच से तीन दिन पहले दी जाती है. मीडिया से बातचीत करते हुए मैट पैग्‍स ने कहा-

हमें पहले से भारतीय टीम का शेड्यूल पता था, मगर इस मैदान पर हम मैच से तीन दिन पहले फ्रेश विकेट विकेट मुहैया करवाते है. ये सभी टीमों के लिए एक समान है.

पिच क्‍यूरेटर का कहना है

अब हम मैदान को अलग तरह से तैयार करते है. यहां 6 Mm की घास रहती है. अगर पांचों दिन मैच चला तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है.

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. दोनों के बीच गाबा में खेला गया पिछला टेस्‍ट ड्रॉ रहा था. ऐसे में दोनों टीमों की नजर मेलबर्न में बढ़त हासिल करने पर है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full