IPL 2024: जीत की हैट्रिक पर कोलकाता की नजर, ऋषभ पंत की तूफानी सेना सामने, चेन्नई को चखा चुके हैं हार की चस्का!
दिल्ली कैपिटल: बुधवार को आईपीएल के मैच में यह साबित करने पर लगी होंगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत कोई तुक्का नहीं थी. वहीं दो मैच जीतकर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें हैट्रिक पर लगी होंगी. यह टक्कर ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच [
दिल्ली कैपिटल: बुधवार को आईपीएल के मैच में यह साबित करने पर लगी होंगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत कोई तुक्का नहीं थी. वहीं दो मैच जीतकर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें हैट्रिक पर लगी होंगी. यह टक्कर ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच होगी.
IPL 2024,: इंडियन प्रीमियर लीग में जीत का खाता खोलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की नजरें लय बरकरार रखने पर होगी. टीम बुधवार को आईपीएल के मैच में यह साबित करने पर लगी होंगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत कोई तुक्का नहीं थी. वहीं दो मैच जीतकर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें हैट्रिक पर लगी होंगी. यह टक्कर ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच होगी.
Manifesting a hat-trick of wins in the 𝓒𝓲𝓽𝔂 𝓸𝓯 𝓓𝓮𝓼𝓽𝓲𝓷𝔂! ✨ pic.twitter.com/UNOWYnhcke
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 3, 2024
दिल्ली ने रविवार को गत चैम्पियन चेन्नई को 20 रन से हराया जो इस सत्र में उनकी पहली जीत थी. अब उनका सामना केकेआर से है जिसके बल्लेबाजों ने 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. दिल्ली के लिए ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ पर अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी. इस बीच ऋषभ पंत ने पहले दो मैचों में औसत प्रदर्शन के बाद अपने पुराने फॉर्म में लौटते हुए 32 गेंद में 51 रन बनाये.
𝐑𝐈-𝐒𝐇𝐑𝐄𝐘 ❤️💜#YehHaiNayiDilli #DCvKKR #IPL2024 pic.twitter.com/l21GxMuAaw
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 2, 2024
स्टब्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और टीम उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद कर रही होगी. दूसरी ओर मार्श ने अभी तक उस तरह की बल्लेबाजी नहीं की है जिसके लिये वह जाने जाते हैं. दिल्ली के भारतीय गेंदबाजों को केकेआर के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने बेहतर खेल दिखाना होगा.
सीएसके के खिलाफ खलील अहमद ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन क्षेत्ररक्षण में उन्हें सुधार करना होगा. ऊंचे कैच टपकाने की उनकी आदत छूट नहीं रही और चेन्नई के खिलाफ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ा. मुकेश कुमार के पास रफ्तार नहीं है लेकिन ईशांत शर्मा का अनुभव टीम के काम आ रहा है..