IPL ऑक्शन में पंजाब चलेगा अपनी चाल! ₹110.5 करोड़ और 4 RTM कार्ड बाकी; 5 टीमों को कप्तान, 4 को विकेटकीपर चाहिए

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट रिलीज कर दी है। टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं। इसके बावजूद पंजाब ने 2 और बेंगलुरु ने 3 ही खिलाड़ियों को अपने साथ रखा। Ipl 2025: ऑक्शन में पंजाब के पास सबसे ज्यादा 110.50 करोड़ [...]

By Shaikh Almina · 3/11/2024

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट रिलीज कर दी है। टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं। इसके बावजूद पंजाब ने 2 और बेंगलुरु ने 3 ही खिलाड़ियों को अपने साथ रखा।

Ipl 2025: ऑक्शन में पंजाब के पास सबसे ज्यादा 110.50 करोड़ रुपए का बजट होगा। वहीं, राजस्थान के पास सबसे कम 41 करोड़ रुपए होंगे। पर्स में ज्यादा रकम होने का मतलब साफ है, ऑक्शन के सबसे बड़े खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लेना और किसी भी खिलाड़ी की बोली को बढ़ा देना

राजस्थान ने रिटेंशन पर सबसे ज्यादा खर्च किया

अक्टूबर 2024 तक टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी थी। सभी टीमों ने प्लेयर रिटेंशन के बारे में जानकारी दे दी। राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ी रिटेन करने के लिए 79 करोड़ रुपए खर्च किए, इसलिए उनके पास सबसे कम 41 करोड़ रुपए बाकी हैं।

हैदराबाद और मुंबई ने 5-5 इंटरनेशनल प्लेयर रिटेन किए, इसलिए उनके पास 45 करोड़ रुपए बाकी हैं। वहीं पंजाब किंग्स ने सबसे कम 2 अनकैप्ड प्लेयर्स 9.50 करोड़ रुपए में रिटेन किए, इस कारण उनके पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा 110.50 करोड़ रुपए रहेंगे।

पंजाब के पास 4 RTM कार्ड भी मौजूद

पंजाब किंग्स ने 2 ही प्लेयर रिटेन किए, इस कारण टीम अब ऑक्शन में स्क्वॉड के 4 खिलाड़ियों को RTM यानी राइट टु मैच कार्ड के जरिए खरीद सकती है। ऑक्शन में बेंगलुरु के पास 3 और दिल्ली के पास 2 RTM कार्ड रहेंगे। हैदराबाद और राजस्थान के पास एक भी RTM कार्ड नहीं है, वहीं बाकी 5 टीमों के पास 1-1 RTM कार्ड बाकी है।

राइट टु मैच कार्ड क्या होता है?

जिन भी टीमों ने 6 से कम प्लेयर्स रिटेन किए हैं, उन्हें ऑक्शन में राइट टु मैच यानी RTM कार्ड मिलेगा। RTM कार्ड से टीमें स्क्वॉड में शामिल पिछले खिलाड़ी को वापस अपने साथ रख पाएंगी।

RTM को उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए पिछले सीजन RCB का हिस्सा रहे ग्लेन मैक्सवेल को ऑक्शन में MI ने 7 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीद लिया। अब RCB चाहें तो RTM कार्ड का इस्तेमाल कर मैक्सवेल को अपने साथ रख सकती है।

हालांकि, इस बार MI के पास मैक्सवेल के लिए बोली बढ़ाने का ऑप्शन भी रहेगा। RTM का इस्तेमाल करने के बाद MI चाहें तो मैक्सवेल पर 10 करोड़ रुपए की बोली भी लगा सकती है। अब अगर RCB मैक्सवेल को अपने साथ रखना चाहेगी तो उन्हें 10 करोड़ रुपए देने होंगे। इसी के साथ उनका एक RTM कार्ड इस्तेमाल हो जाएगा। अगर RCB ने मना कर दिया तो मैक्सवेल 10 करोड़ रुपए में MI के हो जाएंगे।

5 टीमों को कप्तान की जरूरत

रिटेंशन में सबसे चौंकाने वाला फैसला चैंपियन कोलकाता और दिल्ली ने किया। दोनों ने अपने युवा कप्तानों को रिलीज कर दिया। कोलकाता के पास तो RTM कार्ड भी बाकी नहीं है, इसलिए टीम श्रेयस अय्यर को अगर वापस शामिल करना चाहती है तो उन्हें अय्यर पर होने वाली बिडिंग वॉर जीतनी ही होगी।

दिल्ली के पास जरूर 2 RTM कार्ड बाकी हैं, इससे टीम ऋषभ पंत को ऑक्शन में उतरने के बाद भी अपने साथ रख सकती है। इनके अलावा बेंगलुरु ने फाफ डु प्लेसिस, लखनऊ ने केएल राहुल और पंजाब ने सैम करन को रिलीज कर दिया। बेंगलुरु में विराट कोहली कप्तानी कर सकते हैं, वहीं बाकी 4 टीमों को कप्तान खरीदना ही होगा।

4 टीमों में विकेटकीपर नहीं

मेगा ऑक्शन से पहले 6 ही टीमों ने विकेटकीपर बैटर को रिटेन किया। पंत, राहुल, जोस बटलर, ईशान किशन, फिल सॉल्ट, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, ग्लेन फिलिप्स, जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा जैसे विकेटकीपर को लेने के लिए ऑक्शन में बड़ी बोली लगेगी।

इनमें बेंगलुरु, कोलकाता, गुजरात और मुंबई की टीमें विकेटकीपर के लिए बड़ी बोली लगाएंगी। क्योंकि चारों ने विकेटकीपर रिटेन नहीं किए। वहीं, चेन्नई धोनी के बैकअप को खरीदना चाहेगी। बाकी 5 टीमों को भी बैकअप विकेटकीपर की जरूरत रहेगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full