IND vs BAN: रोहित की टेंशन दूर करने अब टेस्ट में पहली बार उतरेगा ये खूंखार बल्लेबाज! बेरहमी से उड़ाता है छक्के
श्रीलंका के दौरे के बाद अब टीम इंडिया को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेली जाएगी. IND vs [...]
श्रीलंका के दौरे के बाद अब टीम इंडिया को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेली जाएगी.
IND vs BAN: श्रीलंका के दौरे के बाद अब टीम इंडिया को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जाएगी. कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन दूर करने अब टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारत का सबसे खूंखार बल्लेबाज उतर सकता है. भारत का ये बल्लेबाज बेरहमी से छक्के और चौके उड़ाता है.
टेस्ट में पहली बार उतरेगा ये खूंखार बल्लेबाज!
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ ये दो मैचों की टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतनी होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारत फिलहाल टॉप पर है. भारत ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल में अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इस दौरान 6 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया को इसके अलावा 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है. भारत का जीत प्रतिशत फिलहाल 68.52 है. प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें ही साल 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेंगी.
रोहित की टेंशन दूर करेगा ये घातक बल्लेबाज
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खतरनाक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उतारा जा सकता है. रिंकू सिंह का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी बहुत बेहतरीन रिकॉर्ड है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि रिंकू सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं. रिंकू सिंह ने 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 54.70 की औसत और 71.59 के स्ट्राइक रेट से 3173 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने इस दौरान 7 शतक और 20 अर्धशतक ठोके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू सिंह का बेस्ट स्कोर नाबाद 163 रन है. भारत को टेस्ट क्रिकेट में नंबर-5 बैटिंग पोजीशन के लिए रिंकू सिंह जैसे खूंखार बल्लेबाज की ही जरूरत है.
तबाही मचाएगा भारत का ये मैच विनर
रिंकू सिंह क्रीज पर उतरते ही अपने बल्ले से भयंकर तबाही मचाते हैं. रिंकू सिंह जैसे मैच विनर की भारत को सालों से तलाश थी. रिंकू सिंह जब भी पिच पर कदम रखते हैं, तो वह अपनी तूफानी बैटिंग से टीम इंडिया को हर बाजी जिताने का दम रखता है. रिंकू सिंह बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. रिंकू सिंह एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के बेस्ट स्पिन ऑलराउंडर भी बन सकते हैं.
तूफानी बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखा चुके
The Finisher Rinku Singh is here to rule for India. 💪🫡pic.twitter.com/p3TtZOm7iC
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 23, 2023
रिंकू सिंह IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी दुनिया को अपनी तूफानी बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखा चुके हैं. रिंकू सिंह स्पिन और तेज गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं. रिंकू सिंह ने भारत के लिए अभी तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 59.71 की बेहतरीन औसत और 174.16 की स्ट्राइक रेट से 418 रन कूटे हैं, जिसमें 33 चौके और 26 छक्के शामिल रहे हैं. रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 2 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 2 विकेट भी झटके हैं. रिंकू सिंह ने 2 वनडे मैचों में 55 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी झटका है.
फैंस को पूरा भरोसा
रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी पर फैंस को भरोसा है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ा धमाका जरूर करेंगे. पिछले कुछ समय में रिंकू सिंह खतरनाक बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक आईपीएल मैच के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी. इस पारी के बाद रिंकू सिंह काफी फेमस हुए थे. भारत को अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा मैच फिनिशर्स की जरूरत है और रिंकू सिंह उस कमी को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं.