इम्तियाज अली की ‘Chamkeela’ से परिणीति चोपड़ा की पहली झलक आई सामने, नया गाना भी जारी

Chamkeela First Song Out: इम्तियाज अली मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म ‘चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक होगी। इसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा जोड़ी बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब ‘चमकीला' का परिणीति की पहली झल

By ·

Chamkeela First Song Out: इम्तियाज अली मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक होगी। इसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा जोड़ी बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब ‘चमकीला’ का परिणीति की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह दिलजीत के साथ नजर आ रही हैं।इसके साथ निर्माताओं ने ‘इश्क मिटाये’ (पहला गाना) के बाद फिल्म का दूसरा गाना ‘नरम कालजा’ जारी कर दिया है।

12 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

‘नरम कालजा’ को अलका याग्निक, ऋचा शर्मा, पूजा तिवारी और याशिका सिक्का ने मिलकर गाया है तो वहीं गाने के बोले इरशाद कामिल ने लिखे हैं। ‘चमकीला’ का प्रीमियर 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा।चमकीला को पंजाब के अब तक के सबसे अच्छे लाइव स्टेज परफॉर्मर्स में से एक माना जाता है। वह गांव के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। 8 मार्च को चमकीला को कार से बाहर निकलते ही गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें