टीन शेड के नीचे पहला फोटोशूट हुआ था रितिक रोशन, इस फोटोग्राफर ने किया खुलासा
डब्बू रतनानी बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर में से एक माने जाते हैं। उनके साथ काम करने के लिए सेलिब्रिटीज के बीच होड़ लगी होती है वे हर साल अपना एक कैलेंडर लांच करते हैं। जिसमें कई बाॅलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को शामिल करते हैं। इस दौरान कई बार उनके कुछ रोचक किस्से भी
डब्बू रतनानी बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर में से एक माने जाते हैं। उनके साथ काम करने के लिए सेलिब्रिटीज के बीच होड़ लगी होती है वे हर साल अपना एक कैलेंडर लांच करते हैं। जिसमें कई बाॅलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को शामिल करते हैं। इस दौरान कई बार उनके कुछ रोचक किस्से भी होते हैं। कुछ ऐसा ही रोचक किस्सा उन्होंने अभी रितिक रोशन से जुड़ा सुनाया।
शेड के नीचे किया शूट
दरअसल हाल ही में डब्बू ने सोशल मीडिया पर अपने सभी के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान फोटोग्राफर से पूछा गया कि क्या उन्हें मौसम की वजह से कोई शूट रद्द करना पड़ा या कभी बारिश की वजह से वह शूट नहीं कर पाए हो? इस सवाल के जवाब ने डब्बू ने ऋतिक रोशन के साथ शूट का किस्सा साझा किया।
उन्होंने कहा कि ऋतिक के पहले शूट के दौरान अचानक बारिश होने लगी थी, फिर भी हम छत पर एक शेड के नीचे शूटिंग करने में कामयाब रहे थे और हमें इसका शानदार रिजल्ट भी मिला। ऋतिक को भीगने में कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने न ही कोई आपत्ति जताई। वह आज तक ऐसे ही हैं। उनका उत्साह और प्रोफेशनलिज्म मुझे पसंद है।
रितिक को बताया पसंदीदा
डब्बू ने कुछ समय पहले ऋतिक के साथ किए गए एक और शूट को भी याद किया था, जो काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने ऋतिक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह लगभग पूल में गिरते हुए नजर आ रहे थे। फोटोग्राफर ने साझा किया था कि ऋतिक रोशन के साथ हर एक शूट शानदार है, लेकिन यह मेरा पसंदीदा है। वह 2001 से मेरे कैलेंडर का हिस्सा हैं। यह तस्वीर मेरे 2007 के कैलेंडर के लिए ली गई थी।
हम शूट से पहले मिले और हमेशा की तरह उन्होंने चुनौती स्वीकार की और मेरी सबसे कठिन अवधारणा को चुना। हमने क्रिएटिव, लोकेशन, आउटफिट और तकनीक पर विचार किया।सेशन के दौरान डब्बू से उनके पसंदीदा सेलेब्स के बारे में पूछा गया, जिसके साथ शूट करने में उन्हें बहुत मजा आता है। इस पर जवाब देते हुए डब्बू ने कहा कि चुनने के लिए बहुत सारे सेलेब्स हैं, लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर ऋतिक आते हैं। वह फोटोशूट के साथ वास्तव में शानदार और रचनातक हैं।