Fighter देखने के बाद ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऐसे किया रिएक्ट, पिता राकेश रोशन ने बताया ‘बेस्ट’

Fighter: नए साल की पहली मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी फिल्म [...]

By Sakshi Pandey · 25/1/2024

Fighter: नए साल की पहली मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी फिल्म पर रिएक्शन दिया है.

सुजैन को पसंद आई फिल्म

बीती रात मुंबई में फाइटर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ कई बड़े सितारों ने शिरकत की. वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ फिल्म देखने पहुंची थी. ऐसे में सुजैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में सुजैन ने लिखा कि, बहुत बहुत बधाई ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की मेगा मूवी को.

राकेश रोशन ने किया रिएक्ट

ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर देखने के बाद पिता राकेश रोशन ने भी रिव्यू शेयर किया है. राकेश रोशन ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, देखा…फाइटर बेस्ट, ऋतिक बेस्ट, दीपिका बेस्ट, अनिल बेस्ट, सिड बेस्ट सभी को मेरा सलाम.

फाइटर फिल्म

बता दें कि, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर देश की पहली सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म है. फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full