OMG! लीक हुई ऋतिक और दीपिका की फिल्म Fighter, कई वेबसाइट्स ने करवाई फ्री में एवेलेबल, मेकर्स को लगा झटका

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर रिलीज हो गई है. जहां एक तरफ फिल्म रिलीजिंग से पहले ही एडवांस बुकिंग के चलते करोड़ों की कमाई कर चुकी है. तो वहीं सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री करते ही Fighter के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. खबरों की मानें तो फाइटर को ऑनलाइन कई [..

By Sakshi Pandey · 25/1/2024

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर रिलीज हो गई है. जहां एक तरफ फिल्म रिलीजिंग से पहले ही एडवांस बुकिंग के चलते करोड़ों की कमाई कर चुकी है. तो वहीं सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री करते ही Fighter के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. खबरों की मानें तो फाइटर को ऑनलाइन कई वेबसाइट्स पर लीक कर दिया गया है.

ऑनलाइन लीक

फाइटर 25 जनवरी को सुबह सिनेमाघरों में रिलीज की गई. हालांकि रिलीजिंग के साथ ही फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है. जिसके बाद कई पायरेटेड वेबसाइट्स ने फिल्म को फ्री में अपलोड कर दिया है. बता दें कि, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुल्ज जैसी कई वेबसाइट्स पर फाइटर फ्री में उपलब्ध करवा दी गई है.

मेकर्स को हुआ लॉस

फाइटर के ऑनलाइन लीक होने के कारण फिल्म के मेकर्स को लाखों का नुकसान हो गया है. इससे पहले कई खाड़ी देशों ने भी फिल्म को बैन कर दिया था. वहीं अब यूएई ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में फिल्म पायरेसी होने के बाद मेकर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. आंकड़ों की मानें को रिलीजिंग के पहले दिन फाइटर 25-30 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

फाइटर फिल्म

बता दें कि, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर देश की पहली सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म है. फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full