Exclusive: निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया फाइटर का रन टाइम, जाने कितनी देर की होगी ऋतिक और दीपिका की फिल्म
Fighter: नए साल के पहले महीने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर (Fighter) रिलीजिंग के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है. फिल्म में जबरदस्त एरियल एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं. वहीं फाइटर के गाने में ऋतिक और [..
Fighter: नए साल के पहले महीने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर (Fighter) रिलीजिंग के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है. फिल्म में जबरदस्त एरियल एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं. वहीं फाइटर के गाने में ऋतिक और दीपिका के रोमांस ने फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है. ऐसे में फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म पर बड़ी अपडेट साझा की हैं.
फिल्म का रन टाइम
फाइटर को लेकर सोशल मीडिया पर भी खबरों का बाजार गर्म है. ऐसे में कई लोग कयास लगा रहे थे कि फिल्म लगभग 3 घंटे की होगी. ऐसे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म का वास्तविक रन टाइम शेयर किया है. सिद्धार्थ ने बताया कि, बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म फाइटर का कुल 2 घंटे 40 मिनट की है.
सिद्धार्थ ने किया ट्वीट
फाइटर का टीजर रोंगटे खड़ा कर देने वाला था. वहीं फिल्म को बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म भी बताया जा रहा था. ऐसे में एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का रन टाइम शेयर करते सिद्धार्थ आनंद ने ट्वीट किया है. सिद्धार्थ ने लिखा कि, “फाइट के रन टाइम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं. फिल्म का रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट का है.” सिद्धार्थ के ट्वीट के साथ ही फिल्म को 3 घंटे लम्बा बताने वाली अफवाहों पर भी विराम लग गया है.
फाइटर फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आएंगे.