Hrithik Roshan और Saba Azad पहुंचे Sunaina Roshan के 51वें जन्मदिन पर, मां ने फोटो शेयर कर कही दिल की बात

Hrithik Roshan And Saba Azad Picture: बॉलीवुड के मशहूर स्टार ऋतिक रोशन हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें इन दिनों ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वजह है उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा

By Akanksha Pandey · 22/1/2023

Hrithik Roshan And Saba Azad Picture: बॉलीवुड के मशहूर स्टार ऋतिक रोशन हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें इन दिनों ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वजह है उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद। इन दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनो ने अपने रिश्ते को लेकर अबतक कोई खुलासा नहीं किया है। अभी हाल ही में ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन के 51वें जन्मदिन पर फिर एक साथ मौजूद थे।

Bollywood News

पिंकी रोशन ने पोस्ट कर बेटी सुनैना रोशन को दी बधाई

सुनैना रोशन के 51वें जन्मदिन पर मां पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम से एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। उसके कैप्शन में लिखा है–“ मेरी प्यारी बेटी को जन्मदिन की बधाई। मेरी धूप, मेरी जिंदगी, मेरे दिल की धड़कन,तुम्हारी खुशी ही तुम्हारे परिवार की दुनिया है। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। ये नारंगी कैंडल, ये पीले गुलदस्ते में फूल, ये केक का कलर सबकुछ के रहा है।हम चाहते हैं की तुम्हारी जिंदगी में हर तरह के रंग हों।” इस तस्वीर में पूरा परिवार मौजूद है। इस फोटो में ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद भी साथ साथ दिखाई दे रहे हैं।

सुनैना रोशन की पर्सनल लाइफ

फेमस फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन और पिंकी रोशन की बेटी सुनैना रोशन हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद भी सुनैना ने कभी फिल्मों की तरफ रुख नहीं किया। सुनैना रोशन ने दो शादियां की हैं।पहली शादी उन्होंने आशीष सोनी से की थी। बाद में सन 2000 में दोनो। का तलाक़ हो गया। इन दोनो से उनको एक बेटी है जिसका नाम सूरानिका है। सन 2009 में सुनैना ने दूसरी शादी बिजनेसमैन मोहन नादर से की।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full