Hrithik Roshan और John Abraham बचपन में थे क्लासमेट, स्कूल की ग्रुप फोटो अब हो रही है वायरल
Hrithik Roshan And John Abraham Childhood Photo: बचपन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बता दे ये तस्वीर ऋतिक रोशन के बचपन के स्कूल ग्रुप फोटो की हैं। ऋतिक अपनी पूरी क्लास के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है की इस तस्वीर में ऋतिक के [...]
Hrithik Roshan And John Abraham Childhood Photo: बचपन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बता दे ये तस्वीर ऋतिक रोशन के बचपन के स्कूल ग्रुप फोटो की हैं। ऋतिक अपनी पूरी क्लास के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है की इस तस्वीर में ऋतिक के अलावा भी एक और बॉलीवुड एक्टर है। जी हां ये पर्सन कोई और नहीं बल्कि जॉन अब्राहम हैं। स्कूल की क्लास ग्रुप फोटो में ये पता चलता है की दोनों बचपन में क्लासमेट थे। ये तस्वीरों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
क्लासमेट थे ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम
ट्विटर पर शेयर किए गए फोटो में जो तस्वीर है उसमे बॉलीवुड के दो अभिनेता हैं। जो आज की तारीख में लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस वायरल पिक में आपको बता दें जॉन अब्राहम सेकंड रो के लेफ्ट साइड में खड़े हैं। इस तस्वीर को Hrithik Inspires के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। खैर इसमें कोई दो राय नहीं की इनके गुड लुक्स बचपन से ही थे तभी तो आज भी लाखों लड़कियां इनकी दीवानी है।
ऋतिक और जॉन अब्राहम इन दिनों
बात करें ऋतिक रौशन की तो इन दिनों वो अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर दिनों की रोमेंटिक फोटोज सोशल मीडिया पर दिखाई देती है। वहीं जॉन अब्राहम अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ़ की गई है। इस फिल्म में शाहरुख़ ख़ान के साथ साथ जॉन अब्राहम ने खूब चर्चाएं बटोरी हैं।