Fighter: ऋतिक और दीपिका के किसिंग सीन से लेकर एरियल एक्शन तक, फाइट के टीजर में 4 सीन ने छिनी लाइमलाइट

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का टीजर रिलीज हो गया है. वहीं टीजर को देखकर फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं. वैसे तो 1 मिनट 16 सेकेंट के इस टीजर में अनगिनत सीन देखने को मिले हैं. मगर टीजर में मौजूद महज 4 सीन ने पूरी [...]

By Sakshi Pandey · 9/12/2023

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का टीजर रिलीज हो गया है. वहीं टीजर को देखकर फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं. वैसे तो 1 मिनट 16 सेकेंट के इस टीजर में अनगिनत सीन देखने को मिले हैं. मगर टीजर में मौजूद महज 4 सीन ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली है. जिसे देखने के बाद दर्शकों की इनपर से नजरें नहीं हट रही हैं. वहीं अब आलम ये है कि फैंस बेहद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. तो आइए देखते हैं फाइटर के टीजर में मौजूद टॉप 4 सीन की झलक.

सॉलिड एरियल एक्शन

फाइटर के टीजर की शुरुआत ही मजेदार एरियल एक्शन के साथ होती है. जिसमें ऋतिक रोशन फुल स्पीड में प्लेन उड़ाते दिख रहे हैं. तो वहीं दीपिका पादुकोण भी किसी प्रोफेशन पायलट की तरह प्लेन को कंट्रोल करती नजर आ रही है. टीजर में कई जगह दोनों के जेट टकराने से बाल-बाल बचते हैं. जिसे देखकर एक पल के लिए सभी की सांसे थम जाती हैं.

बाइक राइडिंग

टीजर के एक सीन में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बाइक पर नजर आ रहे हैं. वहीं उनके पीछे का बैकग्राउंड बेहद खूबसूरत है. ऐसे में कैजुअल कपड़ों के साथ दोनों को राइडिंग का लुत्फ उठाते देखकर दर्शकों को भी हॉलीवुड फिल्म टॉप गन की याद आ गई है.

बोल्ड किसिंग सीन

फाइटर के टीजर में सबसे ज्यादा लाइमलाइट ऋतिक और दीपिका के किसिंग सीन ने लूटी है. जिससे साफ पता चल रहा है कि फिल्म में एक्शन और थ्रिलर के अलावा रोमांटिक सीन भी देखने को मिलेंगे. इसमें से एक सीन में दीपिका ब्लैक मोनोकिनी में ऋतिक के सुपर टोन्ड एब्स पर हाथ रखकर रोमांटिक पोज देती नजर आ रही है. इस सीन को देखकर फैंस को भी पठान के गाने बेशर्म रंग की याद आ गई है.

वर्दी में किया किस

फाइटर के पोस्टर से लेकर टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का वर्दी वाला लुक फैंस को काफी रास आ रहा है. वहीं टीजर के एक सीन में ऋतिक और दीपिका वर्दी में एक-दूसरे को किस करते देखे जा सकते हैं. इस दौरान ऋतिक के सर में चोट भी लगी है.

फाइटर फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में फैंस भी एक्शन, रोमांस और देशभक्ति के जुनून से भरपूर इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full