Fighter: खूंखार अवतार में दिखा फाइटर का विलेन, ऋषभ साहनी की हुई शानदार एंट्री, मेकर्स ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 15 जनवरी को आर्मी डे और मकर संक्रांति के मौके पर मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है. वहीं ट्रेलर में फाइटर के विलेन की भी झलक देखने को मिली थी. [...]

By Sakshi Pandey · 17/1/2024

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 15 जनवरी को आर्मी डे और मकर संक्रांति के मौके पर मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है. वहीं ट्रेलर में फाइटर के विलेन की भी झलक देखने को मिली थी. हालांकि अब मेकर्स ने विलेन का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है.

ट्रेलर ने बढ़ाई दिलचस्पी

फाइटर फिल्म के ट्रेलर में विलेन की एक झलक देखने को मिली थी. जिसके बाद सभी के मन में सवाल था कि आखिर फिल्म का विलेन कौन है? वहीं विलेन को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई थी. फैंस ऋतिक रोशन के साथ विलेन के फाइट सीन्स देखने को बेताब थे. हालांकि अब मेकर्स ने विलेन के सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.

विलेन का पोस्टर आया सामने

फाइटर के मेकर्स ने विलेन का फर्स्ट लुक शेयर किया है. वहीं फिल्म में विलेन का किरदार अभिनेता ऋषभ साहनी निभा रहे हैं. पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि, ऋषभ के चेहरे पर काफी चोट लगी है. इसके बावजूद वो पूरे जोश के साथ गोलियां चलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. एक्शन में मोड में ऋषभ का लुक बिल्कुल किसी खूंखार विलेन की तरह लग रहा है. फाइटर्स के स्क्वाड्रन कमांडर अनिल कपूर ने भी ये पोस्टर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, “विलेन के साथ आंखें लॉक कर रहे हैं. फाइटर 25 जनवरी को पूरी दुनिया में रिलीज हो रही है. बड़े पर्दे पर आईमेक्स 3डी में इसका मजा उठाएं.”

फाइटर फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं संजीदा शेख का भी अहम रोल देखने को मिलेगा. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full