OMG! Sania Mirza को तलाक के बाद करोड़ो रुपए देंगे Shoaib Malik! पहली पत्नी आयशा को दिए थे 150 मिलियन

Sania Mirza: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक अभी तक सूर्खियों में बना हुआ है. सानिया को धोखा देने के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह रचा लिया है. हालांकि शोएब और सानिया के तलाक का प्रोसेस अभी तक पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में क्या आप जानते हैं [...]

By Sakshi Pandey · 12/2/2024

Sania Mirza: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक अभी तक सूर्खियों में बना हुआ है. सानिया को धोखा देने के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह रचा लिया है. हालांकि शोएब और सानिया के तलाक का प्रोसेस अभी तक पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, Sania Mirza को तलाक के साथ शोएब कितनी डिवोर्स एलिमनी देने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये रकम करोड़ों में होगी.

जी हां, सानिया और शोएब के तलाक के साथ डिवोर्स एलिमनी पर भी डिसकशन चल रहा है. बता दें कि, सानिया से पहले शोएब की एक और बीवी थी. शोएब ने आयशा सिद्दीकी से पहली शादी रचाई थी. हैरानी की बात तो ये है कि, 2010 में सानिया से दूसरी शादी करते समय शोएब ने अपनी पहली पत्नी को सभी से छिपा कर रखा था. वहीं सानिया से निकाह के कुछ सालों बाद शोएब की पहली शादी से पर्दा उठा. तो सभी दंग रह गए थे. ऐसे में पहली पत्नी से तलाक लेने के लिए भी शोएब ने आयशा को मोटी रकम दी थी.

वैसे तो शोएब मलिक 250 करोड़ की संपत्ति से ज्यादा के मालिक हैं. वहीं आयशा सिद्दीकी को तलाक देने के बाद शोएब ने डिवोर्स एलिमनी के रूप में 150 मिलियन यानी 15 करोड़ रुपए दिए थे. 2010 में ये रकम काफी बड़ी थी. मगर अब वक्त बदल चुका है. वहीं आयशा की जगह शोएब के सामने इस बार सानिया मिर्जा खड़ी हैं. जहां आयशा एक मामूली पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं. तो वहीं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ग्लोबल आइकॉन मानी जाती हैं. टेनिस कोर्ट में रिकॉर्ड ब्रेक करने से लेकर शोएब से निकाह और फिर तलाक को लेकर सानिया हमेशा से सूर्खियों में रही हैं. इससे साफ जाहिर है कि, सानिया से तलाक लेने के लिए शोएब को अच्छा खासा पैसा देना होगा.

हालांकि इस कहानी एक और ट्विस्ट है. शोएब और सानिया का एक बेटा भी है. जिसकी जिम्मेदारी भी शोएब को ही उठानी पड़ेगी. जी हां, सानिया के ग्लैमर से लेकर बेटे की पढ़ाई जैसे सभी खर्चों के हिसाब से डिवोर्स एलिमनी निर्धारित होगी. ऐसे में शोएब सानिया को तलाक के बदले कितना पैसा देंगे. ये तो अभी सामने नहीं आया है. मगर इतना साफ है कि, 250 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक शोएब मलिक को अपने खजाने में से सानिया को अच्छी खासी रकम अदा करनी पड़ेगी.

बता दें कि, शादी के 13 साल बाद शोएब और सानिया अलग हो गए हैं. सानिया से शादी करने के बावजूद शोएब पिछले 3 साल से सना जावेद के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में थे. वहीं सना भी पहले से शादीशुदा थीं. उन्होंने 2020 में पाकिस्तानी सिंगर उमर जैसवाल से निकाह किया था. मगर कुछ समय बाद ही एक रिएलिटी शो के सेट पर सना की मुलाकात शोएब से हुई. वहीं कुछ ही समय में दोनों रिलेशनशिप में आ गए. ऐसे में सानिया को धोखा देते हुए शोएब ने सना का हाथ थाम लिया. वहीं सानिया भी बेटे के साथ हिन्दुस्तान वापस लौट आई हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full