शाहरुख खान के घर मन्नत में हैं एयरपोर्ट जैसी सिक्योरिटी, डंकी फिल्म के एक्टर हुए अचंभित

बाॅलीवुड स्टार्स के घर किसी आलीशान हमल से कम नहीं होते हैं। उनके घर में हर आधुनिक सुविधा होती है। साथ ही अंदर घर में महल जैसी सुविधाएं होती है। जिसे देखकर हर कोई चकाचौंध रह जाता है। बाॅलीवुड में ऐसे घर कई स्टार्स के है। उनके बारे मेंहाल ही में बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान [...]

By Amit Rajput · 29/12/2023

बाॅलीवुड स्टार्स के घर किसी आलीशान हमल से कम नहीं होते हैं। उनके घर में हर आधुनिक सुविधा होती है। साथ ही अंदर घर में महल जैसी सुविधाएं होती है। जिसे देखकर हर कोई चकाचौंध रह जाता है। बाॅलीवुड में ऐसे घर कई स्टार्स के है। उनके बारे मेंहाल ही में बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर को लेकर डंकी फिल्म के एक्टर विक्रम कोचर ने बड़े खुलासे किए। जिन्होंने हाल ही में घर शाहरुख खान के घर को विजिट किया था। आईये जानते है ।

शाहरुख खान ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया

विक्रम कोचर ने होम बॉलीवुड से बात करते हुए कहा- शाहरुख सर ने बहुत गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया। उन्होंने हमें स्नैक्स खिलाए। मेरी मुलाकात उनके बेटे अबराम से हुई। उस दिन अबराम केक बना रहा था। उसने हमें केक खिलाया भी। वो काफी क्यूट और समझदार बच्चा है।

विक्रम ने आगे कहा- मैं दो साल पहले शाहरुख सर के घर गया था। हालांकि इनविटेशन के बाद भी मैं श्योर नहीं था कि उनके घर जाना या है नहीं। जाहिर सी बात है कि वो शाहरुख खान हैं। विश्वास करना मुश्किल था कि मुझे उनके घर बुलाया जा रहा है। जब मैं उनके घर गया तो मेरी आंखें चौंधिया गईं। जैसा मैंने सोचा था, उनका घर उससे भी खूबसूरत निकला।

एयरपोर्ट जैसी सिक्योरिटी

विक्रम ने कहा- शाहरुख सर ने क्या आवभगत किया, बताना मुश्किल है। उन्हें टेक्नोलॉजी से कितना प्यार है, इसका नमूना भी देखने को मिला। उनके घर पर कई सारे रोबोट्स पड़े थे। शाहरुख सर, बड़े चाव से उसके बारे में हमें बता रहे थे। उनके घर में हर चीज काफी व्यवस्थित थी। जो भी चीजें वहां रखी थीं, उसका कुछ न कुछ मतलब था। यहां तक कि एसी भी काफी प्रॉपर तरीके से लगाई गई थीं।

मन्नत की सिक्योरिटी एयरपोर्ट लेवल की विक्रम ने बताया कि शाहरुख के घर मन्नत की सिक्योरिटी काफी तगड़ी थी। कई लेवल पर चेकिंग चलती है, तब जाकर कोई व्यक्ति उनके घर के अंदर जा पाता है। विक्रम ने कहा कि मन्नत के एंट्रेंस पर एयरपोर्ट लेवल की सिक्योरिटी है। अंदर जाकर लगता है कि किसी 5 स्टार होटल में आ गए हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full