‘एनिमल’ से पहले इन फिल्मों में अलग अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, अभिनय से तोड़ी चॉकलेट बॉय की छवि

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने निजी जीवन के बारे में मुखर रहने के लिए भी जाने जाते हैं। 2007 में संजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया' से अभिनय की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्

By Shaikh Almina · 28/11/2023

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने निजी जीवन के बारे में मुखर रहने के लिए भी जाने जाते हैं। 2007 में संजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया’ से अभिनय की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम कर लाखों लड़कियों का दिल धड़काया, जिसके बाद उनकी छवि चॉकलेट बॉय वाली हो गई। वहीं अब वे ऐसे फिल्में कर रहे हैं, जो उनकी इस छवि को तोड़ रही हैं। आइए उन फिल्म पर एक नजर डालें, जब रणबीर कपूर अपने चॉकलेट बॉय किरदार से दूर चले गए।

हाल ही में 23 नवंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। वे अपने पिता के प्यार में एक जानवर बन जाते हैं और पिता पर गोली चलाने वाले खलनायक को मार डालने की सोचते हैं। इस फिल्म में अभिनेता का एक खूंखार अवतार देखने को मिला है, जिसे देख कोई नहीं पहचान सकता कि वे कभी चॉकलेट बॉय बन लड़कियों का दिल धड़काते थे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

1. रॉकी सिंह

फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में रणबीर कपूर ने बीकॉम पास हरप्रीत सिंह बेदी का किरदार निभाया है, जिसने लगभग 39 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया है, जो एक बड़ी कॉर्पोरेट कंप्यूटर असेंबली और सर्विस कंपनी में सेल्समैन बन जाता है। शिमित अमीन द्वारा निर्देशित यह 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें डी. संतोष, गौहर खान और नवीन कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

2. रॉकस्टार

‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर ने दिल्ली के एक जाट लड़के की भूमिका निभाई, जो हिंदू कॉलेज में पढ़ता है और एक रॉकस्टार बनने का सपना देखता है। नरगिस ने 2011 में इम्तियाज अली की ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस महीने की शुरुआत में फिल्म ने 12 साल पूरे कर लिए। इसमें अदिति राव हैदरी, पीयूष मिश्रा, शेरनाज पटेल, कुमुद मिश्रा और शम्मी कपूर भी महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं।

3. राजनीति

काफी विवादों के बीच ‘राजनीति’ 4 जून 2010 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म की कहानी भारतीय महाकाव्य महाभारत से प्रेरित थी। रणबीर कपूर ने जन शक्ति पार्टी के कार्यकारी के छोटे बेटे की भूमिका निभाई। उनका किरदार अर्जुन पर आधारित है। ‘राजनीति’ प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला, प्रकाश झा और पूजा शेट्टी देवड़ा द्वारा निर्मित थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full