रूबीना दिलाईक से धीरज धूपर तक: झलक दिखलाजा 10 के प्रतियोगियों की कुल संपत्ति सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

5 साल के लंबे इंतजार के बाद, डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा एक बार फिर वापस आ गया है। और इसके साथ दर्शकों को अपने पसंदीदा टेलीविजन सितारों का कुछ शानदार प्रदर्शन देखने का मौका मिला है। शो झलक दिखला जा 3 सितंबर को प्रसारित होने के लिए बिल्कुल तैयार था। इस बार शो [...]

By Ajju · 11/9/2022

5 साल के लंबे इंतजार के बाद, डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा एक बार फिर वापस आ गया है। और इसके साथ दर्शकों को अपने पसंदीदा टेलीविजन सितारों का कुछ शानदार प्रदर्शन देखने का मौका मिला है। शो झलक दिखला जा 3 सितंबर को प्रसारित होने के लिए बिल्कुल तैयार था। इस बार शो में, प्रतियोगियों की एक शानदार जमघट है, जो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कुछ हफ्ते पहले, इन शानदार प्रतियोगियों की एक लिस्ट सामने आई थी। हालांकि, शो के लिए उनकी फीस तो नहीं, लेकिन क्या आप रूबीना दिलाईक और अन्य प्रतियोगियों की कुल संपत्ति जानते हैं? रूबीना दिलाईक से लेकर धीरज धूपर तक डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के प्रतियोगियों की कुल संपत्ति के बारे में जानें।

यह रही झलक दिखला जा 10 के प्रतियोगियों की कुल संपत्ति

1) निया शर्मा

इस अभिनेत्री को टेलीविजन उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जानेवाली निया शर्मा की कथित तौर पर कुल संपत्ति 55 से 60 करोड़ रुपए है। झलक दिखला जा 10 के सभी प्रतियोगियों में उनकी कुल संपत्ति सबसे अधिक है।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

2) रूबीना दिलाईक

अभिनेत्री रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 14 की विजेता थीं। वह खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी थीं। रूबीना दिलाईक जो झलक दिखला जा 10 का हिस्सा हैं,की कथित तौर पर कुल संपत्ति 29 से 32 करोड़ रुपए है।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

3) धीरज धूपर

धीरज धुपर, जो टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में अपनी उपस्थिति के बाद एक घरेलू नाम बन गए हैं, शो के प्रतियोगी में से एक हैं। कुंडली भाग्य से बाहर होने के बाद अभिनेता शेरगिल शेरदिल में नजर आएंगे। धीरज धूपर की कुल संपत्ति 20 से 30 करोड़ रुपए बताई गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

4) गशमीर महाजनी

अगर आप शो इमली देखते हैं, तो आपको आदित्य की भूमिका निभाने वाले ये हैंडसम नौजवान तो याद होंगे। इन्होंने कई कार्यक्रमों में अपने अच्छे अभिनय का प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, गशमीर महाजनी की कुल संपत्ति करीब 30 से 35 करोड़ रुपए है।

View this post on Instagram

A post shared by Gashmeer Mahajani (@mahajani.gashmeer)

5) शिल्पा शिंदे

बिग बॉस 11 की विजेता झलक दिखला जा 10 पर अपने नृत्य प्रदर्शन के साथ दिल जीतने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिंदे को भाभी जी घर पर हैं कार्यक्रम में उनके प्रदर्शन के लिए खूब सराहा गया था। कुछ समय पहले शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के आपसी झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शिंदे की कुल संपत्ति 14 से 20 करोड रुपए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

6) पारस कलनावत

प्रसिद्ध शो अनुपमा में समर का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत ने जब शो छोड़ा, तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। कथित तौर पर पारस कलनावत की कुल संपत्ति लगभग 20 से 30 करोड़ रुपए है।

View this post on Instagram

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

7) नीति टेलर

पॉपुलर शो कैसी है यारियां में नजर आने वाली इस अभिनेत्री की खूब लोकप्रियता बढ़ी। अभिनेता पार्थ समथान के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों और उनके प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति टेलर की कुल संपत्ति 7 से 10 करोड़ रुपए है।

View this post on Instagram

A post shared by Nititaybawa (@nititaylor)

8) अमृता खानविलकर

अभिनेत्री ने हाल ही में मराठी फिल्म चंद्रमुखी में एक शानदार अभिनय किया। वहां इनके अभिनय को खूब प्रशंसा मिली। अमृता ने अपने नृत्य कौशल का भी प्रदर्शन इस फिल्म में किया है। मलंग अभिनेत्री झलक दिखला जा 10 का हिस्सा हैं। और अमृता खानविलकर की कुल संपत्ति लगभग 3 से 6 करोड़ रुपए है।

View this post on Instagram

A post shared by Amruta Khanvilkar (@amrutakhanvilkar)

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full