Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के हाथ से कहीं फिसल न जाए विनर की ट्रॉफी, इन 7 गलतियों को देख फैंस ने भी पकड़ा सिर

टीवी सीरियल अदाकारा अंकिता लोखंडे के लिए धीरे-धीरे बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी दूर खिसकती दिख रही है। इन 7 वजहों से वो बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी से कहीं हाथ न धो जाएं। पढ़ें रिपोर्ट। Ankita Lokhande may loose Bigg Boss 17 trophy: टीवी सीरियल अदाकारा अंकिता लोखंडे बिग बॉस [...

By Shaikh Almina · 19/1/2024

टीवी सीरियल अदाकारा अंकिता लोखंडे के लिए धीरे-धीरे बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी दूर खिसकती दिख रही है। इन 7 वजहों से वो बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी से कहीं हाथ न धो जाएं। पढ़ें रिपोर्ट।

Ankita Lokhande may loose Bigg Boss 17 trophy: टीवी सीरियल अदाकारा अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में अपने गेम से दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। इस शो में उनका खेल कम और उनके पति के साथ उनकी नोकझोंक ज्यादा सुर्खियों में है। जिसकी वजह से अंकिता लोखंडे के लिए गेम में आगे बढ़ना मुश्किल नजर आ रहा है। इस खास रिपोर्ट में हम एक्ट्रेस की इन 7 बड़ी गलतियों को लेकर बात कर रहे हैं। जिसकी वजह से कहीं वो बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी से मात न खा जाए। यहां देखें अदाकारा अंकिता लोखंडे की 7 बड़ी कमियां जिनकी वजह से वो विनर का हकदार बनाने से चूक सकती हैं।

सुशांत को बार-बार याद करना भी अंकिता लोखंडे पर पड़ेगा भारी

अंकिता लोखंडे के लिए बार-बार शो में अपने एक्स को याद करना भी उन पर भारी पड़ सकता है। कई फैंस को ये बात रास नहीं आ रही। जिसकी वजह से वो ट्रोल भी हो रही हैं। लोग इसे उनके सिंपैथी कार्ड के तौर पर देख रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने नहीं बनाए ‘सच्चे रिश्ते’

टीवी सीरियल स्टार अंकिता लोखंडे को इस शो में अभी तक 13 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस दौरान अदाकारा के एक भी ऐसा रिश्ता नहीं बना। जिसे वो पक्का बता सके। ईशा, अभिषेक और मुनव्वर से उनके रिश्ते बनते-बिगड़ते ही दिखे।

विक्की जैन से ही मिला टफ कॉम्पिटिशन

अंकिता लोखंडे को गेम शो में अपने पति विक्की जैन से ही टफ कॉम्पिटिशन मिला है। अंकिता लोखंडे से बेहतर उनके पति विक्की जैन का गेम है। जो दर्शकों को भी काफी भा रहा है।

इंफ्लुएंस हो रही हैं अंकिता लोखंडे

इधर, अंकिता लोखंडे गेम शो में बार-बार अपने साथी कंटेस्टेंट्स से इंफ्लुएंस होती दिखी हैं। वो किसी मुद्दे पर खुलकर अपना अलग स्टैंड लेती नहीं दिखीं।

पति से अनबन बिगाड़ देगी अंकिता लोकंडे का गेम

सोने पर सुहागा ये है कि शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच ही नहीं बन रहीं। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री या गहरी बॉन्डिंग लोगों को नहीं देखने को मिली है। दोनों अक्सर शो में लड़ते-झगड़ते ही दिखे हैं।

अंकिता लोखंडे की दिखी निगेटिव छवि

विक्की जैन के साथ झगड़ो में अंकिता लोखंडे की निगेटिव छवि दिख रही है। वो काफी इन्सिक्योर और पजेसिव दिखीं। जिसका भी उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

अंकिता लोखंडे की नहीं हुई किसी की तगड़ी दुश्मनी

अंकिता लोखंडे की गेम शो में किसी के साथ भी तगड़ी दुश्मनी भी नजर नहीं आई। जिनसे उनका झगड़ा होता है। अगले पल ही वो उससे दोस्ती कर लेती है। जिससे उनका गेम दर्शकों को कंफ्यूज कर रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full