बेटी के तलाक की खबरों के बीच दूसरी बार अयोध्या पहुंची Hema Malini, रामलला के दर्शन कर मांगी मुराद

Hema Malini: अभिनेत्री से राजनेता बनी मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी (Hema Malini) एक बार फिर से अयोध्या पहुंच गई हैं. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हेमा मालिनी दूसरी बार अयोध्या आई हैं. वहीं हेमा ने ना सिर्फ राम मंदिर के दर्शन किए हैं बल्कि राम लला के सामने नतमस्तक होकर द

By Sakshi Pandey · 17/2/2024

Hema Malini: अभिनेत्री से राजनेता बनी मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी (Hema Malini) एक बार फिर से अयोध्या पहुंच गई हैं. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हेमा मालिनी दूसरी बार अयोध्या आई हैं. वहीं हेमा ने ना सिर्फ राम मंदिर के दर्शन किए हैं बल्कि राम लला के सामने नतमस्तक होकर दिल की मुराद भी मांगी है.

राम मंदिर पर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने मंदिर में माथा टेकने के बाद मीडिया से भी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमें बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं. यहां के सारे इंतजाम भी बेहतरीन हैं. मंदिर की वजह से कई लोगों को रोजगार मिलने वाला है.

22 जनवरी को हुआ था उद्घाटन

बता दें कि, 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन हुआ था. वहीं प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न किया गया था. इस मौके पर हेमा मालिनी के अलावा पति धर्मेंद्र और बेटी ईशा देओल से लेकर सनी देओल और बॉबी देओल तक पूरा देओल परिवार मौजूद था. इसके अलावा बच्चन फैमिली सहित बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत किया था.

मथुरा से चुनाव लड़ेंगी हेमा

वहीं हेमा मालिनी की बात करें, तो उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर राजनीति में कदम रखा है. हेमा उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं और आगामी चुनावों में फिर से मथुरा की सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हो सकती हैं.

हेमा मालिनी की पर्सनल लाइफ

हालांकि प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा हेमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हेमा की बड़ी बेटी ईशा देओल शादी के 11 साल बाद पति को तलाक देने वाली हैं. जिसके बाद कई लोग ईशा की टूटती शादी के लिए हेमा मालिनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र ने भी बेटी के तलाक पर दुख व्यक्त किया है.   

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full