Hema Malini: धर्मेंद्र और शबाना आजमी के वायरल किसिंग सीन पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा – ‘इसके बिना वो जी नहीं सकते’

Hema Malini: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन इन दिनों काफी सूर्खियां बटोर रहा है. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग के बाद धरम पाजी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. मगर पिछले दिनों किसिंग सीन पर मजेदार जवाब देकर

By Sakshi Pandey · 4/8/2023

Hema Malini: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन इन दिनों काफी सूर्खियां बटोर रहा है. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग के बाद धरम पाजी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. मगर पिछले दिनों किसिंग सीन पर मजेदार जवाब देकर धर्मेंद्र ने सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी. हालांकि अब धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी इस सीन पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

दरअसल हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने भाई आर.के.चक्रवर्ती की बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत की थी. इस दौरान जब हेमा से धरम पाजी के वायरल किसिंग सीन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने उसे नहीं देखा.”

हेमा का जवाब सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. जिसके बाद हेमा ने कहा कि, “मुझे यकीन है कि, लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया होगा. मैं धरम जी के लिए बहुत खुश हूं. क्योंकि उन्हें कैमरे से बहुत प्यार है और वो हमेशा कैमरे के सामने रहना पसंद करते हैं. इसके बिना वो जी नहीं सकते हैं.”

वहीं हेमा मालिनी ने घर का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि, “धर्मेंद्र अपनी फिल्मों को अक्सर देखा करते हैं. घर में भी बैठकर वो अपनी पूरी वीडियो देखेंगे और पूछेंगे कि मैं कैसा लग रहा हूं?”

जाहिर शादी के इतने सालों बाद भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्यार बरकरार है. वहीं धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर हेमा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद फैंस भी दोनों की जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें – रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने रखा था सात दिनों का उपवास, ऐसे बची थी थलाइवा की जान

बता दें कि, धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी. वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है. धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने काफी समय बाद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. वहीं इस फिल्म में धर्मेंद्र के रोल की भी काफी सराहना हो रही है. फिल्म में जहां धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह के दादा का किरदार निभाया है. तो वहीं शबाना आजमी आलिया भट्ट की दादी बनी हैं. इसके अलावा फिल्म में जया बच्चन भी मुख्य किरादर में मौजूद हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full