‘प्लस या माइनस में कुछ नहीं…’, Elvish Yadav के मामले पर सीएम खट्टर का कड़क बयान.. कह दिए ये बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल में थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे एल्विश यादव को लेकर सवाल किया। इस मुद्दे पर सीएम ने अपनी राय दी। Elvish Yadav: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उनसे यूटयूबर एल्विश यादव को लेकर

By Shaikh Almina · 6/11/2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल में थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे एल्विश यादव को लेकर सवाल किया। इस मुद्दे पर सीएम ने अपनी राय दी।

Elvish Yadav: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उनसे यूटयूबर एल्विश यादव को लेकर सवाल किया गया ‘बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश पर नोएडा की रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है’ इस पर भी सीएम ने रिएक्शन दिया।

दरअसल, सीएम खट्टर करनाल में थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे एल्विश यादव और बाकी राजनीतिक मुद्दों को लेकर सवाल किए।एल्विश यादव के मामले को लेकर कहा,

“ये मामला नया है. पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। मैं इस बारे में प्लस या माइनस में कुछ नहीं बोलना चाहूंगा”।

नोएडा में एक रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर के मामले पर बोलते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि मामले की कार्यवाही पर उनका कोई प्रभाव नहीं है और उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर एल्विश यादव ऐसा करते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी अगर वो दोषी पाए गए तो। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा,

“पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। हमें इसमें कुछ नहीं कहना है। अगर वह (एलविश यादव) गलती पर है, तो उसे दंडित किया जाएगा।”

क्या है सीएम मनोहर लाल और एल्विश यादव का रिश्ता ?

मनोहर लाल खट्टर ने अपने फैन मीट के दौरान एल्विश यादव के साथ मंच साझा किया था, जहां हरियाणा के सीएम ने यूट्यूबर को बिग बॉस ओटीटी-सीजन 2 जीतने के लिए बधाई दी थी।

कहां तक पहुंचा केस?

शुक्रवार को पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 49 में छापेमारी की थी और पांच कोबरा सांप, विभिन्न प्रजाति के नौ अन्य सांप और सांप का जहर बरामद किया था।

मामले में गिरफ्तार लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने एल्विश यादव को सांप का जहर सप्लाई किया था। अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, मामले की जांच कर रहे नोएडा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को हटा दिया गया है। नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर संदीप चौधरी को पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full