हर्षित राणा ने भारतीय टेस्‍ट टीम में पहली बार मौका मिलने पर किया बड़ा खुलासा, कहा- मुझे पहले ही इशारा मिल गया था, क्‍योंकि…

हर्षित राणा आईपीएल 2024 के बाद से लगातार भारतीय टीम के साथ हैं, मगर अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं हो पाया है. Team India: बीसीसीआई ने बीते दिनों पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टेस्‍ट टीम का ऐलान किया. उन्‍हें भारतीय टेस्‍ट टीम में पहली बार शामिल किया गया.

By ·

हर्षित राणा आईपीएल 2024 के बाद से लगातार भारतीय टीम के साथ हैं, मगर अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं हो पाया है.

Team India: बीसीसीआई ने बीते दिनों पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टेस्‍ट टीम का ऐलान किया. उन्‍हें भारतीय टेस्‍ट टीम में पहली बार शामिल किया गया. अगले महीने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले 18 सदस्‍यीय भारतीय टीम में अभिमन्‍यु ईश्‍वरन के अलावा हर्षित राणा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका अभी तक इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं हुआ. हालांकि वो आईपीएल 2024 के बाद से लगातार भारतीय टीम के साथ हैं.

आईपीएल 2024 में 13 मैचों में 19 विकेट लेने वाले राणा को जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर पहली बार भारतीय टी20 में शामिल किया गया था, मगर उन्‍हें उस दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. वो श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय वनडे टीम और फिर बांग्‍लादेश के खिलाफ टी20 स्‍क्‍वॉड का भी हिस्‍सा थे.

हर्षित को चयन का पहले ही मिल गया था संंकेत

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्‍ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्‍ट के लिए उन्‍हें बतौर रिजर्व खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसके बाद अब उन्‍हें बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के मेन स्‍क्‍वॉड में शामिल किया गया. अपने चयन पर बात करते हुए हर्षित राणा का कहना है कि उन्‍हें पहली ही सेलेक्‍शन को लेकर इशारा मिल गया था. क्रिकइंफो के अनुसार उन्‍होंने कहा-

टीम का जब ऐलान हुआ, मुझे तभी पता चला कि मैं ऑस्‍ट्रेलिया जा रहा हूं, मगर मुझे संकेत मिल गया कि ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए मेरा चयन हो सकता है, क्‍योंकि उन्‍होंने मुझे तैयारी के लिए टीम के साथ रखा हुआ था.

राणा ने आगे कहा कि उनके लिए टीम में चयन होना बड़ी बात है. उन्‍होंने कहा-

ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के टीम में चयनित होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैं मैदान पर किसी प्रतिस्पर्धी रवैये के साथ खेलता हूं,वो ऑस्‍ट्रेलिया से बहुत मिलता है.

हर्षित ने बताया कि उनके पिता का सपना है कि वो लॉर्ड्स में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले, मगर उन्‍हें व्‍यक्तिगत रूप से ऑस्‍ट्रेलिया ज्‍यादा पसंद है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें