Hariharan: फिल्म रोजा देखने के बाद क्यों दुखी हो गए थे मशहूर गायक हरीहरन, एआर रहमान ने भी जताई नाराजगी

Hariharan: मशहूर गायक हरीहरन (Hariharan) ने कई बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी है. वहीं हरीहरन को बी-टाउन के बेस्ट सिंगर्स में गिना जाता है. हालांकि हरीहरन ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल हरीहरन ने फि

By Sakshi Pandey · 5/5/2023

Hariharan: मशहूर गायक हरीहरन (Hariharan) ने कई बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी है. वहीं हरीहरन को बी-टाउन के बेस्ट सिंगर्स में गिना जाता है. हालांकि हरीहरन ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

दरअसल हरीहरन ने फिल्म रोजा के मशहूर गाने ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ में एआर रहमान के साथ स्टेज साझा किया था. दोनों सिंगर्स की शानदार आवाज ने गाने के सुपरहिट बना दिया था. मगर फिल्म देखने के बाद हरीहरन को काफी दुख हुआ था.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हरीहरन ने बताया कि, रोजा फिल्म देखते समय हरीहरन अपना गाना आने का इंतजार कर रहे थे. वहीं गाना सुनाई ना देने पर उन्हें लगा शायद मूवी से गाना रिमूव कर दिया गया है.

हरीहरन ने कहा कि, रोजा देखने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ था. गाने को फिल्म के आखिर में लगाया गया था. ऐसे में फिल्म खत्म होने के बाद जब लोग थिएटर छोड़ कर जाने लगे जब ये गाना पर्दे परब बजने लगा था.

ये भी पढ़ें – Pooja Dadlani: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की सालाना इनकम जानकर हो जाएंगे हैरान, कई कीमती चीजों की भी हैं मालकिन

हालांकि बाद में इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और गाना पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुआ था. वहीं देशभक्ति पर आधारिक इस गाने को लोगों ने काफी पसंद भी किया था. वहीं एआर रहमान भी इससे पहले गाने को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. इस बारे में बात करते हुए एआर रहमान ने कहा कि, मुझे याद है फिल्म देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा था. मेरा गाना फिल्म के बिल्कुल आखिर में था. मगर ये भी इंडस्ट्री और करियर का अहम हिस्सा है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full