IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे पहला मैच!

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आ रही है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या बैन के कारण अगले सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया था कि अपकमिंग सीजन में भी टीम [...]

By Shaikh Almina · 4/12/2024

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आ रही है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या बैन के कारण अगले सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया था कि अपकमिंग सीजन में भी टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में ही होगी. लेकिन, इससे पहले मुंबई के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान हार्दिक अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया है. तो आइए आपको उस वजह के बारे में बताते हैं, जिसके चलते कैप्टन पर ये बैन लगा है.

IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya

IPL 2025 को शुरू होने में अभी टाइम है, लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. उनके कप्तान यानी हार्दिक पांड्या अपकमिंग सीजन का पहला मैच मिस करने वाले हैं. बात कुछ ऐसी है कि कप्तान हार्दिक के ऊपर स्लो ओवर रेट की वजह से बैन लगाया गया है.

नियम के मुताबिक आईपीएल के एक सीजन में 3 बार स्लो ओवर रेट पाए जाने पर टीम के कप्तान पर 1 मैच का बैन लगा दिया जाता है और आईपीएल 2024 में मुंबई 3 बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई. यही वजह है कि अब IPL 2025 में हार्दिक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे.

कौन करेगा कप्तानी?

अब जब हार्दिक पांड्या पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, तो सवाल उठता है कि आखिर उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा? वैसे तो मुंबई के पास कप्तानी विकल्पों की कमी नहीं है. हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव में से कोई भी खिलाड़ी ये जिम्मेदारी बखूबी संभाल सकता है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो हार्दिक की गैरमौजूदगी में IPL 2025 में सूर्या टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full