IPL 2025: हार्दिक पांड्या आईपील 2025 में मचाने वाले हैं तबाही, SMAT में पिछले 3 मैच के आंकड़े देख खुश हो जाएंगे MI फैंस

हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी बैटिंग देख ऐसा लगता है कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल करने वाले हैं. टीम और एमआई फैंस हार्दिक की फॉर्म देख काफी खुश हैं. Hardik Pandya at SMAT: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए नीलामी की प्रकिया पूरी हो चुकी [...]

By Shaikh Almina · 28/11/2024

हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी बैटिंग देख ऐसा लगता है कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल करने वाले हैं. टीम और एमआई फैंस हार्दिक की फॉर्म देख काफी खुश हैं.

Hardik Pandya at SMAT: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए नीलामी की प्रकिया पूरी हो चुकी है. अब सभी 10 टीमें अपने स्कवॉड के साथ अगला सीजन जीतने की रणनीति पर काम करेंगी. इसी बीच मुंबई इंडियंस और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर आई है. हार्दिक शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अगर उनका यही फॉर्म जारी रहा तो फिर आईपीएल में उनसे गेंदबाजों को सावधान रहना होगा.

SMAT में मचा रहे तबाही

हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की है. वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ ले खेल रहे हैं और तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले 3 मैच में जिस तरह से उन्होेंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है उसे देख एमआई मैनेजमेंट और फैंस खुश हो गए हैं.

पिछले 3 मैच में ऐसा है प्रदर्शन

हार्दिक के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले पिछले 3 मैचों पर नजर डालें तो गुजरात के खिलाफ 35 गेंद में नाबाद 74, उत्तराखंड के खिलाफ 21 गेंद में नाबाद 41 और तमिलनाडु के खिलाफ 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली है. इन तूफानी पारियों ने बड़ौदा को तो जीत दिलाई ही है मुंबई इंडियंस को आईपीएल के लिए और टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खुशखबरी दे दी है. अगर हार्दिक ऐसी ही बल्लेबाजी करते हैं तो MI एक बार फिर IPL खिताब के दावेदारों में दिखेगी.

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1861779217593360500?t=vU9Aobl29vdBDtuQ-fG_WQ&s=19

पिछले सीजन रहा निराशाजनक प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या को IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान बनाया था. लेकिन पिछले सीजन हार्दिक का बतौर कप्तान और खिलाड़ी बेहद साधारण प्रदर्शन रहा था. मुंबई अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी. वहीं हार्दिक 14 मैच में 18 की औसत से 216 रन बना सके थे. वहीं 11 विकेट ही उन्हें मिल सके थे. हार्दिक बतौर कप्तान और खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को सुधारने को बेताब हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full