LSG vs MI: Hardik Pandya पर लगा बड़ा झटका, पड़ा 24 लाख रुपये का जुर्माना! मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को भी मिली कड़ी सजा
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मुसीबतों से घिर गए हैं। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तय समय पर अपने ओवर पूरे नहीं किए जिसके कारण कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा और पूरी टीम को भी सजा भुगतनी पड़ी है। मुंबई इंडियंस का लखनऊ क
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मुसीबतों से घिर गए हैं। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तय समय पर अपने ओवर पूरे नहीं किए जिसके कारण कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा और पूरी टीम को भी सजा भुगतनी पड़ी है। मुंबई इंडियंस का लखनऊ के खिलाफ प्रदर्शन खराब रहा और उसे मौजूदा सीजन में 10 मैचों में सातवीं शिकस्त सहनी पड़ी।
MI vs LSG: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लघंन के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट खिलाड़ी सहित अन्य खिलाड़ियों को भी सजा भुगतनी पड़ी। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तय समय पर अपने पूरे ओवर नहीं किए थे।
आईपीएल के बयान के मुताबिक मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है जब मुंबई इंडियंस को धीमी ओवर गति के लिए दोषी पाया गया और यही वजह है कि पूरी टीम को सजा भुगतनी पड़ी। बयान में कहा गया, ”ओवर रेट अपराध के संबंध में आईपीएल की आचार संहिता के अंतर्गत यह सीजन में टीम का दूसरा अपराध था। इसलिए हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा।”
Hardik Pandya has been fined 24 Lakhs for the slow over-rate against Lucknow.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2024
– If he gets one more slow over rate then he will be banned for one match. pic.twitter.com/eWkxp5aEXe
मैच फीस का हुआ नुकसान
इंपैक्ट खिलाड़ी सहित मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा। बयान में कहा गया, ”इंपैक्ट खिलाड़ी सहित प्लेइंग 11 के शेष सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो भी कम हो।” बहरहाल, मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन जारी है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में सातवीं शिकस्त सहनी पड़ी।
लखनऊ के आगे निकला मुंबई का दम
बता दें कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4 गेंदें शेष रहते चार विकेट से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची। मुंबई इंडियंस की टीम 9वें स्थान पर है।