400 करोड़ी 'हनुमान अंश' की कामयाबी पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के डायरेक्टर, पूछा- क्या हमारी फिल्म छोटी है?

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है, लेकिन फिल्म की इस बंपर सफलता पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी ने डायरेक्टर को नाराज कर दिया है। उन्होंने इंडस्ट्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उनकी फिल्म छोटी है?

By ·

400 करोड़ी 'हनुमान अंश' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के डायरेक्टर, पूछा- क्या हमारी फिल्म छोटी है?

बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़कर शानदार कमाई करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों खूब चर्चा में है। महज 2 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सबको हैरान कर दिया है। लेकिन इतनी बड़ी सफलता के बावजूद बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बॉलीवुड की चुप्पी पर उठाए सवाल

दरअसल, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में SCREEN को दिए इंटरव्यू में फिल्म की सफलता और इंडस्ट्री के रवैये पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो कई बड़े प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आधिकारिक बयान और बधाई संदेश आते हैं। लेकिन उनकी फिल्म के मामले में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

विशाल ने कहा कि शायद उनकी फिल्म छोटी थी और वह खुद पहली बार डायरेक्शन कर रहे थे, इसलिए किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने इसकी सफलता पर कोई बयान जारी नहीं किया। उन्होंने इसे काफी हैरान करने वाला बताया।

इन सितारों ने की फिल्म की तारीफ

https://x.com/PTI_News/status/2123788876783477002?a=WC6O3evcsauHP1nCjCc&s=19

हालांकि, ऐसा नहीं है कि फिल्म को इंडस्ट्री में किसी ने सराहा ही नहीं। विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि वरुण धवन और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जैसे लोगों ने फिल्म की खुलकर तारीफ की। उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने जरूर फिल्म की उपलब्धि को पहचाना, लेकिन किसी बड़े स्टूडियो या स्थापित प्रोडक्शन हाउस की तरफ से सार्वजनिक तौर पर कोई बधाई नहीं आई।

बड़े स्टार और बजट का मिथक टूटा

डायरेक्टर का मानना है कि 'हनुमान अंश' ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है कि फिल्म की सफलता के लिए बड़ा स्टार, भारी बजट या बड़े बैनर का होना जरूरी है। उनके मुताबिक, आखिरकार दर्शक ही तय करते हैं कि कौन-सी फिल्म देखनी है। अच्छी कहानी और दर्शकों का प्यार किसी भी फिल्म को बड़ी सफलता दिला सकता है।

https://www.instagram.com/p/Df1c7O3lpt0/?avpt=b2J0cGtpZ21rN25i

OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म?

नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित यह फिल्म अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। 'हनुमान अंश' 27 नवंबर को Sony LIV पर स्ट्रीम होने वाली है। वहीं, इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा है, लेकिन निर्माताओं के बीच कथित विवाद के चलते फिलहाल सीक्वल पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें