‘हैवान’ को पछाड़ ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ पार हुई महाराज जी की फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। महाराज जी की भक्ति और फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है, वहीं ‘हैवान’ की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक दमदार नहीं रही।

By ·

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 36वें दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। नीम करोली बाबा की जिंदगी और शिक्षाओं से प्रेरित इस भक्ति-ड्रामा ने अब ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36 दिनों में भारत में ₹173.63 करोड़ नेट और ₹205.15 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।

Sacnilk के आंकड़ों ने चौंकाया

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी रही है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ ₹1.20 करोड़ कमाए थे, लेकिन तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ी। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने ₹90.25 करोड़ नेट कमा डाले, जबकि 36वें दिन भी ₹10.50 करोड़ की कमाई दर्ज की। यही वजह है कि फिल्म अब 2026 की सबसे चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल हो गई है।

‘हैवान’ की ओपनिंग ने किया निराश

दूसरी तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ को ओपनिंग डे पर बड़ा झटका लगा। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में सिर्फ ₹3 करोड़ नेट कमाए। इसका भारत ग्रॉस ₹3.60 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब ₹4.60 करोड़ रहा। बॉलीवुड हंगामा भी इसकी ओपनिंग को करीब ₹2.8 करोड़ बता रहा है, यानी अलग-अलग ट्रेड पोर्टल्स के अनुमान में थोड़ा अंतर है।

‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम

https://x.com/Priyank61019906/status/2098075018269999123

दिलचस्प बात यह है कि ‘हैवान’ के ज्यादा शोज होने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ में दर्शकों की भीड़ ज्यादा रही। NBT के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ के शोज में औसतन 35% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि ‘हैवान’ करीब 11% पर सिमट गई। यानी बॉक्स ऑफिस पर स्टार पावर से ज्यादा इस समय दर्शकों की आस्था और फिल्म की कहानी का जादू चलता दिखाई दे रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें