Athiya Shetty और K L Rahul की शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की तैयारी, कई सेलिब्रिटीज करेंगे शिरकत
Athiya Shetty –K L Rahul Wedding Reception: आपको बता दें लंबे समय से अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी का बज बना हुआ था। इनकी शादी आज 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस से संपन्न हो गई। शादी को काफ़ी प्राइवेट रखा गया था। गौरतलब है की केवल 100 मेहमानों को [...]
Athiya Shetty –K L Rahul Wedding Reception: आपको बता दें लंबे समय से अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी का बज बना हुआ था। इनकी शादी आज 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस से संपन्न हो गई। शादी को काफ़ी प्राइवेट रखा गया था। गौरतलब है की केवल 100 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था। हालांकि शादी के बाद आथिया शेट्टी और के एल राहुल की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन के होने की तैयारी भी जोरों शोरों से है। रिपोर्ट्स की माने तो ये रिसेप्शन मुंबई से होगा। इस रिसेप्शन में कई नामी गिरामी हस्तियों के आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
3000 मेहमानों को दिया न्योता
मीडिया से आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित होने वाली है। हालांकि अभी तक कोई डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है। खबर है की इस पार्टी में करीब 3000 लोगों को इनवाइट भेजा जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड के अलावा क्रिकेटर्स, और नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।
अजय देवगन ने किया ट्वीट
बी –टाउन की फेवरेट जोड़ी आज शादी के बंधन में बंध गए। इसके साथ ही लोगों ने उन्हें बधाइयां भी दी हैं। इसी दौरान अजय देवगन ने भी अपने दोस्त अन्ना यानी सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बेटी आथिया और के एल राहुल की शादी पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है – “मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी आथिया और के एल राहुल की शादी की बधाई। मेरी तरफ से कपल को सुखद शादी शुदा जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।और अन्ना इस खास मौके पर मेरी तरफ से खास शाउट आउट। लव अजय” लोगों ने इस प्यारे से पोस्ट पर रिएक्ट भी किया है।