Grammy Awards 2024: ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय कलाकारों का दबदबा, 8 ट्रॉफी जीतने पर पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

Grammy Awards 2024: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में संगीत के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था. 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2024) समारोह में देश-विदेश के कई मशहूर सिंगरों ने हिस्सा लिया. वहीं इस समारोह में भारतीय संगीतकारों का जलवा देखने को मिला. भा

By ·

Grammy Awards 2024: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में संगीत के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था. 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2024) समारोह में देश-विदेश के कई मशहूर सिंगरों ने हिस्सा लिया. वहीं इस समारोह में भारतीय संगीतकारों का जलवा देखने को मिला. भारतीय कलाकारों ने 8 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं.

किसने जीता पुरुस्कार

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत ने कुल 8 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. ऐसे में गिटारिस्ट जॉन मैकलॉगलिन के फ्यूजन बैंड शक्ति की तीसरी एल्बम दिस मोमेंट के लिए उस्ताद जाकिर हुसैन (तबला), शंकर महादेवन (गायक), सेल्वागणेश विनायक्रम (परक्यूशनिस्ट) और गणेश राजगोपालन (वायलिन वादक) को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं जाकिर हुसैन ने राकेश चौरसिया (बांसुरी वादक) के साथ पश्तो के लिए भी ग्रैमी अवॉर्ड हासिल किया है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 की 8 ट्रॉफी जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय कलाकारों को बधाई दी है. ऐसे में पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा- ”ग्रैमी में आपकी शानदार सफलता के लिए बधाई. संगीत के लिए आपके बेहिसाब हुनर और समर्पण ने दुनियाभर में लाखों दिलों को जीता है. भारत आज गर्व महसूस कर रहा है. यह पुरस्कार इस बात का सबूत हैं कि आप कितनी मेहनत करते हैं. यह उपलब्धि नयी पीढ़ी के कलाकारों को भी बड़े सपने देखने और संगीत के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करेगी.”

रिकी केज ने जताई खुशी

मशहूर संगीतकार रिकी केज ने भी ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने पर खुशी जाहिर की है. रिकी खुद 3 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं. ऐसे में रिकी ने कहा कि, भारत को इस बार 8 ग्रैमी स्टेच्यूज मिली हैं. बेला फ्लेक्स के लिए उस्ताद जाकिर हुसैन और राकेश चौरसिया ने दो ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें