गोविंदा संग रिश्ते पर कोमल का करारा जवाब, बोलीं- 'सिंदूर पर सबक लेने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं'

अभिनेता गोविंदा से कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में आईं कोमल रानी स्वर्णकार ने सिंदूर और निजी रिश्तों पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें सिंदूर को लेकर किसी से सबक लेने में दिलचस्पी नहीं है और लोग उनके निजी जीवन पर टिप्पणी करने से बचें।

By ·

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की नजदीकियों को लेकर चल रही चर्चाओं ने तूल पकड़ चुका है। लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल की मांग में सिंदूर नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी और गोविंदा संग रिश्ते पर सवाल उठने लगे। इसी बीच एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी कोमल के सिंदूर पर सवाल किया, जिसके बाद कोमल ने जवाब दिया।

2 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए नोट में कोमल ने कहा कि कुछ सेलेब्स खुलकर उनकी और गोविंदा की निजी जिंदगी और चरित्र पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी पर्सनल लाइफ इतनी बड़ी सार्वजनिक चर्चा क्यों बन गई कि हर कोई राय देने लगा। कोमल ने यह भी स्पष्ट किया कि गोविंदा के साथ उनका सार्वजनिक रूप से नजर आना उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ा है। उनके मुताबिक, दोनों ने फिल्म का ऐलान किया है, किसी रोमांटिक अफेयर का नहीं।

https://www.instagram.com/reel/Dd_kRTouzGR/?stkn=MTllNHR1aGt4YTdzdQ==

कोमल ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सिंदूर, शादी या भारतीय संस्कृति और परंपराओं को लेकर किसी से सबक लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने उन महिलाओं पर भी तीखी टिप्पणी की, जो उनके मुताबिक खुद सिंदूर और शादी को लेकर सवाल खड़े करती हैं। उनके बयान में कुछ निजी आरोप भी शामिल थे, जिन्हें उन्होंने बिना नाम लिए आलोचकों के संदर्भ में लिखा।

यह विवाद तब बढ़ा जब गोविंदा और कोमल को लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों को लेकर लगातार ‘रूमर्ड’ रिश्ते की चर्चा हो रही है, लेकिन कोमल ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उनका साथ काम करने और फिल्म से जुड़ा है।

https://www.instagram.com/reel/Dds9yUHO5UL/?stkn=YnBhMTZ4MW1icmxp

इस पूरे मामले में गोविंदा की ओर से कोमल के ताजा बयान पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, सिंदूर और दोनों की साथ में मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। कोमल ने पोस्ट के जरिए आलोचकों को जवाब दिया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें