गोविंदा संग कोमल रानी की रोमांटिक तस्वीर वायरल, ‘रूपा’ पोस्टर ने बढ़ाई डेटिंग रूमर्स की चर्चा
कोमल रानी और गोविंदा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। डेटिंग रूमर्स के बीच कोमल के पोस्ट और ‘रूपा’ के वायरल पोस्टर ने फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ से ज्यादा अपनी कथित डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। अब फिल्म का पहला पोस्टर सामने आते ही दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
कोमल रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘रूपा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में वह गोविंदा की बाहों में नजर आ रही हैं और दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। खास बात यह है कि कोमल ने इसके साथ सिर्फ फिल्म का नाम ‘रूपा’ लिखा।
इसके अलावा कोमल ने गोविंदा के साथ एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों काफी करीब और रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में कोमल साड़ी में हैं, जबकि गोविंदा व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में कोमल ने ‘लव माय लाइफ’ लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी।
बता दें कि गोविंदा और कोमल की नजदीकियों की चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार हो रही है। सितंबर में दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गई थीं।
हालांकि, गोविंदा ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कोमल के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है और उन्होंने फिल्म ‘रूपा’ के लिए साथ में दर्शन किए थे। उन्होंने डेटिंग की चर्चाओं को लेकर भी सवाल उठाए थे।
फिलहाल ‘रूपा’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल पोस्टर और कोमल की रोमांटिक तस्वीर ने फिल्म के साथ-साथ दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी सुर्खियों में ला दिया है।