Throwback: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में क्यों आई थी खटास? आरती सिंह की शादी से खत्म होगी ये दरार!
Govinda and Krushna Abhishek: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की लाडली बहन आरती सिंह शादी रचा रही हैं. बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह इसी साल अप्रैल या मई के महीने में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंगी. वहीं आरती सिंह की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में म
Govinda and Krushna Abhishek: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की लाडली बहन आरती सिंह शादी रचा रही हैं. बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह इसी साल अप्रैल या मई के महीने में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंगी. वहीं आरती सिंह की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में मामा गोविंदा का नाम भी शामिल है. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, मामा-भांजा यानी Govinda and Krushna Abhishek के बीच की दरार अब खत्म हो सकती है.
कहां से शुरू हुई अनबन
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की लड़ाई साल 2016 में शुरू हुई थी. इस दौरान एक शो में कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि, गोविंदा को अपना मामा बना रखा है. कृष्णा की ये लाइन गोविंदा को बिल्कुल पसंद नहीं आई. जिसके जवाब में गोविंदा ने कहा कि, पैसों के लिए टेलीविजन पर किसी की बेज्जती नहीं करनी चाहिए. ऐसे में कृष्णा ने गोविंदा से माफी मांगते हुए कहा कि, ये बातें उन्होंने बुरी भावना के साथ नहीं कही थी.
कपिल शर्मा के सेट पर पहुंचे गोविंदा
2018 में कृष्णा अभिषेक कलर्स के शो कॉमेडी लाइट लव को होस्ट कर रहे थे. इसी दौरान गोविंदा पत्नी सुनीता और बेटी टीना के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंच गए थे. जोकि कृष्णा अभिषेक को बिल्कुल रास नहीं आया. उन्होंने कहा, मैंने चार दिन पहले मामा को मैसेज किया था. डेट की दिक्कत आ रही थी. मगर मुझे ये जानकर झटका लगा वो कपिल के साथ शूट कर रहे थे. मैं हैरान था क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि वो मेरा सपोर्ट करेंगे.
कश्मीरा और सुनीता की ट्वीटर वॉर
Govinda and Krushna Abhishek की लड़ाई पत्नियों तक भी पहुंच गई. ऐसे में कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं. तो गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा को आड़े हाथों ले लिया. सुनीता का कहना था कि, कश्मीरा का निशाना गोविंदा की तरफ था. इसके बाद कश्मीरा और सुनीता में काफी बहसबाजी हुई थी.
कृष्णा और गोविंदा का रिश्ता टूटा
2019 में कृष्णा द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने. वहीं शो में गोविंदा एक बार फिर पत्नी सुनीता के साथ बौतर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. मगर शो के इस एपिसोड में कृष्णा कहीं नजर नहीं आए. खबरों की मानें तो सुनीता ने कृष्णा के साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था. जिसके चलते कृष्णा को शो में नहीं आने दिया.
सुलह का बढ़या हाथ
तमाम कहासुनी के बाद कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा से सरेआम माफी मांगी और एक बार फिर मामा से रिश्ता जोड़ना चाहा. दोनों ने साथ में स्टेज पर डांस भी किया. मगर दोनों के रिश्ते पहले की तरह मजबूत नहीं हुए. वहीं अब लग रहा है कि, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में गोविंदा सालों बाद भांजे से रुबरु होंगे. वहीं इस शादी में सलमान खान सहित बी-टाउन के कई सितारे शिरकत करते नजर आएंगे.