गोविंदा ने प्लानिंग से की थी शादी, बताया कैसे नीलाम को धोखा देकर सुनीता से शादी की
गोविंदा बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता माने जाते हैं। इंडस्ट्री में उनके डांस और उनकी आदाओं के कई लोग दीवाने हैं। वो 90 और 80 के दौर में बाॅलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरते थे। उस दौर में उनकी और उनकी पत्नी सुनीता की लव स्टोरी भी खूब सुर्खियां बटोरती थी। हालांकि दोनों ने 90 के [...]
गोविंदा बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता माने जाते हैं। इंडस्ट्री में उनके डांस और उनकी आदाओं के कई लोग दीवाने हैं। वो 90 और 80 के दौर में बाॅलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरते थे। उस दौर में उनकी और उनकी पत्नी सुनीता की लव स्टोरी भी खूब सुर्खियां बटोरती थी। हालांकि दोनों ने 90 के दौर में शादी कर ली थी। अब भी दोनों साथ में ही है। हाल ही में गोविंदा ने उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था।
साथ घूमने के लिए बनाई थी गर्लफ्रेंड
1990 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में, गोविंदा ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने करियर को लेकर सुनीता संग अफेयर किया था. उन्होंने बताया कि उनका इरादा कभी भी सुनीता के साथ इतनी गंभीरता से जुड़ना नहीं था। उन्होंने बताया, ” मैं साथ घूमने के लिए एक लड़की की तलाश कर रहा था। असल में एक रोमांटिक सीन करना था लेकिन मैं बहुत असहज था, तब उन्हें किसी ने सुझाव दिया कि उन्हें “रोमांस का कुछ अनुभव प्राप्त करने” के लिए शायद किसी के साथ बाहर जाना शुरू कर देना चाहिए। उस समय, मैं सुनीता से मिला. मैं स्वीकार करता हूं कि उनके साथ मेरी भागीदारी मेरी ओर से पूरी तरह से सोची समझी चाल थी।”
उन्होंने याद किया कि सुनीता के साथ अपने एक झगड़े के दौरान, उन्होंने नीलम के बारे में कुछ कहा था और अपनी सगाई तक तोड़ दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने सुनीता को मुझे छोड़ने के लिए कहा। मैंने उनसे अपनी सगाई तोड़ दी। और अगर सुनीता ने मुझे पांच दिनों के बाद फोन नहीं किया होता और मुझे फिर से इसके लिए राजी न किया होता, तो मैं शायद नीलम से शादी कर लेता।”उन्होंने कहा, “मैं नीलम से शादी करना चाहता था. और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है।” गोविंदा ने जोर देकर कहा कि वह सुनीता को नहीं छोड़ सकते थे, इसका एकमात्र कारण यह था कि उन्होंने उसे अपना वचन दिया था. उन्होंने कहा, “सिर्फ इसलिए कि मुझे कहीं और से प्यार हो गया था, मैं सुनीता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता था।”
नीलाम को नहीं बताया
गोविंदा ने इस दौरान बताया था कि उन्होंने सुनीता से शादी की बात छुपाई थी। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा, “वह (नीलम) एक पति के रूप में एक बुद्धिमान, अच्छी तरह से काम करने वाला, अच्छा दिखने वाला लड़ता चाहती थी।हवह हाई क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थी और मैं एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाला एक देहाती था. हम हर तरह से अलग थे।
एक मैरिड तपल के रूप में हम शायद कभी सफल नहीं हो पाते और शायद नीलम को इसका एहसास हो गया था।” गोविंदा ने कबूल किया कि शादी के बाद उन्होंने यह घोषणा नहीं की कि वह शादीशुदा हैं। यहां तक कि उस समय उनके साथ काम कर रही नीलम भी नहीं जानती थीं कि वह एक शादीशुदा आदमी हैं। यहां बता दें कि गोविंदा और नीलम ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें इल्ज़ाम, फ़र्ज़ की जून, लव 86 जैसी कई अन्य फिल्में शामिल हैं