Google Search 2023: सेलेब्स से लेकर फिल्में, वेब सीरीज और ट्रेंडिंग टॉपिक्स तक, इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये नाम

Google Search 2023: इस साल को खत्म होने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं. ऐसे में कई लोग नए साल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं साल खत्म होने से पहले गूगल ने भी अपनी सर्च लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टॉप फिल्मों और बड़े मुद्दों [...]

By Sakshi Pandey · 26/12/2023

Google Search 2023: इस साल को खत्म होने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं. ऐसे में कई लोग नए साल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं साल खत्म होने से पहले गूगल ने भी अपनी सर्च लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टॉप फिल्मों और बड़े मुद्दों का नाम शामिल है. वहीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड हस्तियों की फेहरिस्त में कियारा अडवाणी ने बाजी मार ली है. तो आइए जानते हैं कि 2023 में गूगल (Google Search 2023) पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है.

टॉप 10 सेलेब्स

2023 में सेलेब्स के गूगल सर्च की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम अभिनेत्री कियारा अडवाणी का शामिल है. इसके अलावा क्रिकेटर शुभमन गिल दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब बन गए हैं. जिसके बाद इस लिस्ट में रचिन रवींद्र, मोहम्मद शमी, एल्विस यादव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड बेकहम, सूर्यकुमार यादव और ट्रेविस हेड का नाम शामिल है.

टॉप 10 फिल्में

इस साल गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान का नाम सबसे ऊपर है. 2023 में सबसे अधिक जवान को सर्च किया गया है. जिसके बाद दूसरे नम्बर पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 का नाम शामिल है. वहीं जवान और गदर 2 के अलावा ओपेनहाइमर, आदिपुरुष, पठान, द केरला स्टोरी, जेलर, लियो, टाइगर 3 और वरिसु को यूजर्स ने सबसे ज्यादा बार सर्च किया है.

टॉप 10 वेब सीरीज

2023 में ओटीटी का भी बोलबाला देखने को मिला है. ऐसे में इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वेब सीरीज की फेहरिस्त में फर्जी, वेडनस डे, असुर, राणा नायडू, द लास्ट ऑफ अस, स्कैम 2003, बिग बॉस 17, गन्स एंड गुलाब्स, सेक्स लाइफ और ताजा खबर का नाम शामिल है.

टॉप 10 ट्रेंडिंग टॉपिक्स

सेलेब्स, फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा अगर 2023 के ओवरऑल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली चीजों की बात करें तो, चंद्रयान 3 का नाम लिस्ट में सबसे आगे है. इसके अलावा कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट, इस्राइल न्यूज, सतीश कौशिक, बजट 2023, तुर्की, भूकंप, अतीक अहमद, मैथ्यू पेरी, मणिपुर न्यूज और ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full