जानिए कैसी थी पहली और दूसरी टाइगर, अब तीसरी टाइगर मूवी से क्या उम्मीदें

टाइगर और जोया की जोड़ी एक बार फिर 6 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। इन दोनों की फिल्म का तीसरा पार्ट 12 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के पहले दो पार्ट को जमकर प्यार मिला था। अब इस फिल्म से कास्ट को वैसे बड़े [...]

By Amit Rajput · 10/11/2023

टाइगर और जोया की जोड़ी एक बार फिर 6 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। इन दोनों की फिल्म का तीसरा पार्ट 12 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के पहले दो पार्ट को जमकर प्यार मिला था। अब इस फिल्म से कास्ट को वैसे बड़े धमाके की उम्मीद होगी। आईये जानते है पिछली दो फिल्मों के बारे में।।

1.एक था टाइगर

टाइगर फ्रेंचाइजी देश के रॉ एजेंट की कहानी पर बेस्ड है इसलिए इस फिल्म के पहले पार्ट एक था टाइगर को 15 अगस्त 2012 को रिलीज किया गया था। सलमान खान की फिल्म ने तब पहले दिन 32 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। इस फिल्म ने भारत में 198.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओवरसीज कलेक्शन फिल्म का 58.31 करोड़ था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 335 करोड़ का कारोबार किया था।

2.टाइगर जिंदा है

एक था टाइगर के बाद जब टाइगर जिंदा है आई तो दर्शकों के बीच काफी जोश था। इस फिल्म की शुरुआत 34.10 करोड़ के साथ हुई थी। जो एक बेहद शानदार कलेक्शन माना गया था। एक हफ्ते के अंदर सलमान खान की टाइगर जिंदा है ने 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर ली थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 339.16 करोड़ रहा।

3.टाइगर – 3

एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब मेकर्स और फैंस को इस बात की पूरी उम्मीद है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगा. फिल्म के टीजर को देखने के बाद हर कोई ये कह रहा है कि सलमान के आगे टिक पाना सभी के लिए मुश्किल होने वाला है. फैंस ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म भी 1000 करोड़ तक जरूर पहुंचेगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full