Happy Birthday Ajinkya Rahane: अपनी शादी में ही हुए थे शर्मसार! बहुत फिल्‍मी है रहाणे की लव स्‍टोरी, बहन की दोस्त से हुआ था प्यार और फिर लिए 7 फेरे

लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का जलवा अब आईपीएल में ही देखने को मिला है। अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आए थे।वैसे अजिंक्य रहाणे वह खिलाड़ी हैं, जो अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रहाणे की [...

By Shaikh Almina · 6/6/2024

लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का जलवा अब आईपीएल में ही देखने को मिला है। अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आए थे।वैसे अजिंक्य रहाणे वह खिलाड़ी हैं, जो अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रहाणे की निजी जिंदगी बहुत रोचक रही है।

उन्हें अपनी बहन की दोस्त से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी भी की।लेकिन शादी के लिए जींस को लेकर रहाणे को शर्मिंदा होना पड़ा था। एक इंटरव्यू में अजिंक्य रहाणे ने खुद बताया कि मेरे पास खरीददारी का वक्त नहीं था।मुझे लगा कि कपड़े शायद लड़की वाले देंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने पर, मैं जींस और टी शर्ट पहनकर शादी करने पहुंच गया, इसको लेकर उनकी पत्नी राधिका उनसे बेहद नाराज हो गई थीं।

अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वह जब वे जींस पहनकर पहुंचे, तो लड़की के घरवाले उन्हें घूरकर देख रहे थे।

पत्नी राधिका धोपावकर ने भी जब गुस्से से देखा तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। राधिका ने खुद रहाणे के कपड़ों को लेकर बताया कि वे शादी में पीले रंग की टी शर्ट और जींस पहनकर आ गए थे।इस कारण मैं काफी नाराज थीं, लेकिन मैंने खुद को रोके रखा।

कार्यक्रम में 1500 से अदिक लोग शामिल हुए थे। दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की थी। मुंबई के रहने वाले रहाणे ने 2007में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट में 5077, 90 वनडे में 2962 और 20 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 375 रन बनाए थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full