एक समय थी बाॅलीवुड की टाॅप हीरोइन, न जाने कहां खो गई अब
Bollywood: बाॅलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री बेहद बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस है जो कुछ समय के लिए इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम बना लेते हैं। लेकिन कुछ समय में अचानक से वह गायब हो जाती है। कुछ ऐसा ही गजनी फिल्म की हीरोइन असीन के साथ हुआ था। जो एक समय
Bollywood: बाॅलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री बेहद बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस है जो कुछ समय के लिए इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम बना लेते हैं। लेकिन कुछ समय में अचानक से वह गायब हो जाती है। कुछ ऐसा ही गजनी फिल्म की हीरोइन असीन के साथ हुआ था। जो एक समय इंडस्ट्री में बड़ा नाम थी। लेकिन फिर अचानक से वह गायब हो गई। आईये जानते है उनके बारे में।
माॅडलिग से की थी शुरुआत
असिन ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। हालांकि फिर उन्होंने अपना रूख फिल्मों की ओर किया और महज़ 15 साल की उम्र में साउथ फिल्मों के ज़रिए अपने फिल्मी सफर का आगाज़ किया। देखते ही देखते उन्होंने साउथ सिनेमा में अपना खूब जलवा बिखेरा।
साउथ के बाद असिन ने बॉलीवुड की ओर अपना कदम बढ़ाया और आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। कल्पना के किरदार के ज़रिए सबकी नज़रों में आ गईं। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंन सलमान, अक्षय, अजय और अभिषेक जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है और अपनी एक अच्छी पहचान बनाई। हालांकि आज वो इन सबसे बिल्कुल दूर हैं।
माइक्रोमैक्स के फाउंडर से की शादी
साल 2016 में असिन ने माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्माके साथ शादी कर ली, जिसके बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गईं और अब पति के साथ बिजनेस में जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि राहुल से असिन की मुलाकात अक्षय कुमार के ज़रिए हुई थी। बहरहाल, शादी के बाद असिन को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है।