Amazing! सनी देओल ने सलमान खान के साथ शेयर की तस्वीर, टाइगर 3 की कामयाबी पर दबंग खान को दी बधाई, लिखा – ‘जीत गए’

Sunny Deol: टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त टाइगर 3 बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. वहीं फिल्म के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर गदर स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने भी सलमान ख

By Sakshi Pandey · 21/11/2023

Sunny Deol: टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त टाइगर 3 बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. वहीं फिल्म के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर गदर स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने भी सलमान खान को मुबारकबाद दी है.

सनी देओल ने दी बधाई

टाइगर 3 देश और विदेश के कई सिनेमाघरों में बेहतरीन कमाई कर रही है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने लीड रोल अदा किया है. तो वहीं इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं. दिवाली के दिन रविवार को रिलीजिंग के साथ ही फिल्म ने 43 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं खबरों की मानें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 371 करोड़ है. जाहिर टाइगर 3 जल्दी ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. ऐसे में सलमान खान के जिगरी दोस्त सनी देओल ने दबंग खान को टाइगर 3 की कामयाबी की बधाई दी है. सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. जिसके कैप्शन में गदर स्टार ने लिखा, “जीत गए.”

टाइगर जिंदाबाद

मजे की बात तो ये है कि, सनी देओल और सलमान खान की फिल्म का नाम भी ‘जीत’ ही है. जोकि 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल और सलमान के साथ तब्बू और करिशमा कपूर ने भी स्क्रीन शेयर की थी. वहीं अमरीश पुरी फिल्म में विलेन बने थे. ऐसे में सनी देओल ने सलमान के साथ जीत गए लिखकर फैंस की पुरानी यादें भी ताजा कर दी हैं. यही नहीं सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टाइगर 3 का पोस्टर शेयर करके फिल्म का कलेक्शन दिखाया है. जिसके साथ उन्होंने लिखा, “टाइगर जिंदाबाद.” वहीं सनी ने आग वाला इमोजी भी लगाया है.

बता दें कि, इससे पहले सलमान खान ने भी गदर 2 की सफलता पर सनी देओल को मुबारकबाद दी थी. ऐसे में सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “ढाई किलो का हाथ चालीस करोड़ की ओपनिंग के बराबर है. सनी पाजी ने गदर मचा दिया है. गदर 2 की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full