Success Story: 7 saal पहले 6 डिलीवरी ब्वॉय संग शुरू की थी Swiggy कंपनी, आज करोड़ों में कमाई कर रहे नंदन रेड्डी
आज हम आपको डिलीवरी एप स्विग्गी की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं। जिसके को-फाउंडर नंदन रेड्डी आज किसी के पहचान मोहताज नहीं है। Real life Success Story: भारत में बहुत सी कंपनी ऐसी है जो फूड इंडस्ट्री में ब्रांड बन चुकी है। जिनमें जोमैटो और स्विग्गी आदि का नाम शामिल है। कभी भी लोगो
आज हम आपको डिलीवरी एप स्विग्गी की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं। जिसके को-फाउंडर नंदन रेड्डी आज किसी के पहचान मोहताज नहीं है।
Real life Success Story: भारत में बहुत सी कंपनी ऐसी है जो फूड इंडस्ट्री में ब्रांड बन चुकी है। जिनमें जोमैटो और स्विग्गी आदि का नाम शामिल है। कभी भी लोगों को ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना होता है, तो लोग इस ऐप पर जाते हैं, जहां उन्हें 30 से 35 मिनट के अंतराल में उनका पसंदीदा फूड घर पर पहुंचा दिया जाता है। इस सर्विस ने लोगों की चिंताएं काफी हद तक खत्म कर दी है। जैसे आप कहीं से घूम कर आए और आपका खाना बनाने का मूड नहीं ऐसे में आप स्विग्गी या फिर जोमैटो से खाना ऑर्डर कर लेते हैं।
अगर रात में आपको भूख लगती है। तब भी आप बहुत आसानी से खाना मंगवा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको डिलीवरी एप स्विग्गी की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं। जिसके को-फाउंडर नंदन रेड्डी आज किसी के पहचान मोहताज नहीं है। एक छोटे से निवेश से शुरू की गई कंपनी का टर्नओवर आज करोड़ों में है। आइए पढ़ते हैं विस्तार से…
स्विग्गी कंपनी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी, जिसे नंदन रेड्डी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर शुरू की थी। शुरुआती दिनों में 25 रेस्टोरेंट का खाना लोगों तक डिलीवर किया जाता था, लेकिन आज हर शहर में स्विग्गी की डिलीवरी सर्विस दी जा रही है। इसके साथ ही लाखों लोगों को इससे रोजगार मिला हुआ है। बता दें कि नंदन रेड्डी ने इस कंपनी को पहले रेस्टोरेंट की तरह शिफ्ट करने का प्लान बनाया जोकि सक्सेस रहा।
इस कंपनी में लोगों को ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सुविधा दी जाती है। घर बैठे लोग स्विग्गी एप्लीकेशन पर जाकर अपना मन पसंदीदा खाना बेहतर डिस्काउंट के साथ मंगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं होती।
कंपनी का वैल्यूएशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में कंपनी का वैल्यूएशन 3.6 बिलियन डॉलर हो चुका है यानी कंपनी का टर्नओवर करीब 26,000 करोड रुपए से अधिक का है। इस कंपनी में बहुत से मल्टीनेशनल कंपनी ने शेयर खरीदे हैं।
कहते हैं अगर दृढ़ निश्चय हो तो लोग अपने रास्ते में आने वाले हर परिस्थिति को पार करते हुए एक-न-एक दिन अवश्य सफलता की सीढ़िया पर चढ़ जाते हैं। कहते हैं किस्मत कब बदल जाए या कोई नहीं जानता, लेकिन इसके लिए आपको जी तोड़ मेहनत करनी होती है।