आलिया भट्ट ने बताया क्यों शुरू किए दूसरे बिजनेस, जानिए एक बिजनेस कितना कमाती है आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बाॅलीवुड की सबसे टैलेटंड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। वें फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी है। आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती है। आलिया फिल्मों के अलावा अपने कई बिजनेस भी चालाती है। जिस

By Amit Rajput · 6/1/2024

आलिया भट्ट बाॅलीवुड की सबसे टैलेटंड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। वें फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी है। आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वें अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती है। आलिया फिल्मों के अलावा अपने कई बिजनेस भी चालाती है। जिससे वें करोड़ों रुपये कमाती है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ने एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते है इसके बारे में।

पता नहीं फिल्मों में करियर कब तक है

अपने दूसरे बिजनेस शुरू करने के कारणों को लेकर आलिया ने कहा- ‘मुझे नहीं मालूम कि मेरा एक्टिंग करियर कब तक चलेगा या कब तक पब्लिक मुझे एक्ट्रेस के रूप में स्वीकार करेगी इसलिए मैंने सोचा कि कुछ परमानेंट किस्म का काम किया जाए।’मैंने ‘ईडा मम्मा’ नाम से अपना क्लोदिंग ब्रांड बनाया। अब इस कंपनी के 51% शेयर खरीदकर रिलायंस रिटेल इसकी पार्टनर बन गई है। जुलाई 2023 तक इस कंपनी की कुल नेटवर्थ 19 मिलियन डॉलर हो गई थी।’

वहीं जब पूछा गया कि अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोलने की क्या जरूरत थी? तो आलिया ने कहा- ‘मेरे पापा महेश भट्ट कहते हैं कि दूसरों की गाड़ी में कब तक पेट्रोल डालोगी, अपनी गाड़ी खरीदो और उसमें पेट्रोल डालो। इसके बाद मैंने इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन नाम से अपनी कंपनी खोली। पिछले साल ओटीटी के लिए पहली फिल्म ‘डार्लिंग’ बनाई।

9 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात

पति रणबीर कपूर से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए आलिया भट्ट ने बताया- ‘साल 2002 मैं 9 साल की थी तब संजय लीला भंसाली से मिलने उनके ऑफिस गई थी। उन दिनों भंसाली फिल्म ‘ब्लैक’ बना रहे थे और रणबीर उनको असिस्ट कर रहे थे। तब रणबीर एक्टर नहीं बने थे तो मेरा सारा ध्यान भंसाली की ओर था। पर रणबीर में कोई ऐसी बात जरूर थी कि मैं उनकी ओर अट्रैक्ट होती गई।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने उस दिन उनके साथ एक फोटो भी खिंचवाई जो आज तक मेरे पास सुरक्षित है। फिर हम लगातार मिलने लगे और अंततः बीस साल बाद 14 अप्रैल 2022 को हमारी शादी हुई और अब हमारी एक बेटी भी है।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full