तेजस्वी प्रकाश से लेकर सिंबा नागपाल तक, ये एक्टर्स ‘नागिन 6’ के एक एपिसोड के लिए इतना करते हैं चार्ज
Naggin 6: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का हिट शो ‘नागिन 6' इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), महक चहल (Mahekk Chahal), उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia), सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) जैसे बड़े स्टार्स हैं, लेकिन
Naggin 6: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का हिट शो ‘नागिन 6’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), महक चहल (Mahekk Chahal), उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia), सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) जैसे बड़े स्टार्स हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘नागिन 6’ के लिए तेजस्वी से लेकर सिंबा नागपाल तक, सभी स्टार्स को कितनी फीस चार्ज करते हैं? आइए जानते हैं।
तेजस्वी प्रकाश प्रति एपिसोड कितना करती हैं चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश जोकि शो में सर्वश्रेष्ठ इच्छाधारी नागिन के रोल में हैं, उन्हें प्रति एपिसोड 2 लाख रुपए मिल रहे हैं। तेजस्वी को एकता कपूर ने यह शो ‘बिग बॉस 15’ में ऑफर किया था। ‘बिग बॉस 15’ की विनर बनने के बाद तेजस्वी ने ‘नागिन 6’ की शूटिंग शुरू कर दी थी।
महक चहल प्रति एपिसोड कितना करती हैं चार्ज
तेजस्वी के अलावा ‘नागिन 6’ में महक चहल अहम रोल में हैं। वह सेकंड लीड हैं और इच्छाधारी नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं। दर्शकों को महक चहल का अंदाज खूब रास आ रहा है। इस शो में महक का किरदार तेजस्वी की बहन का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ‘नागिन 6’ के लिए 1 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं।
सिंबा नागपाल प्रति एपिसोड कितना करती हैं चार्ज
सिंबा नागपाल ‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश के पति के किरदार में हैं। वह इस शो में एक आर्मी अफसर बने हैं। फीस की बात करें, तो उन्हें प्रति एपिसोड 1 लाख रुपए मिल रहे हैं।
सुधा चंद्रन प्रति एपिसोड कितना करती हैं चार्ज
सुधा चंद्रन ‘नागिन 6’ के लिए 3 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। सुधा ‘नागिन’ फ्रैंचाइज से शुरुआत से जुड़ी रही हैं और लगभग हर सीजन में नजर आई हैं।
अदा खान प्रति एपिसोड कितना करती हैं चार्ज
इन दिनों ‘नागिन 6’ में अदा खान भी नजर आ रही हैं। वह साशा के रोल में हैं। अदा भी शुरुआत से नागिन फ्रैंचाइज का हिस्सा हैं और उन्हें छठे सीजन के लिए प्रति एपिसोड 70 हजार रुपए मिल रहे हैं।
उर्वशी ढोलकिया प्रति एपिसोड कितना करती हैं चार्ज
इस बार नागिन में उर्वशी ढोलकिया भी हैं। उर्वशी, एकता कपूर के कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। ‘नागिन 6’ के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 50 हजार रुपए मिल रहे हैं।