राजीव सेन-चारु असोपा से लेकर धनुष-ऐश्वर्या तक, 2022 में ये सितारे हुए अलग

Bollywood News: साल 2022 बॉलीवुड सितारों के लिए भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बॉलीवुड की गलियों में जहां कई लोगों की शादी की शहनाइयां गूंजीं, वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी शादी सालों का लंबा सफर तय करने के बाद इस साल खत्म हो गई। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के [...]

By Team Khana Talkies · 8/1/2023

Bollywood News: साल 2022 बॉलीवुड सितारों के लिए भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बॉलीवुड की गलियों में जहां कई लोगों की शादी की शहनाइयां गूंजीं, वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी शादी सालों का लंबा सफर तय करने के बाद इस साल खत्म हो गई। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके तलाक ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका दे दिया। चलिए बताते हैं।

2022 में ये सितारे हुए अलग

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं टॉलीवुड के सुपरस्टार धनुष की, जिनकी शादी 8 नवंबर 2004 में ‘थलाइवा’ रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। 6 महीनों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अपनी 18 साल की लंबी और खुशहाल शादी को कपल ने 17 जनवरी 2022 को खत्म कर दिया, जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था।

राजीव सेन-चारु असोपा

इस साल जिनके अलगाव ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह हैं टीवी के पॉपुलर कपल राजीव सेन और चारु असोपा। पूरे साल दोनों के बनते-बिगड़ते रिश्ते और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने कई बार अपनी बेटी जियाना के लिए, तो कई बार अपने प्यार के लिए अपनी शादी को दूसरा मौका दिया। हालांकि, हर बार दोनों का रिश्ता बद से बदतर होता चला गया। 16 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधे राजीव और चारु का अभी आधिकारिक रूप से तलाक तो नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

हनी सिंह-शालिनी तलवार

बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर हनी सिंह ने भी इस साल अपनी शादी को एक खराब नोट पर खत्म कर दिया। हनी सिंह ने अपनी कॉलेज लव शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2011 को शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के 11 सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। 9 सितंबर 2022 को उनके रिश्ते में उस समय बुरा मोड़ आया, जब शालिनी ने हनी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। धीरे-धीरे इससे उनके रिश्ते में गहरी दरार आ गई और आखिरकार दोनों का 8 सितंबर 2022 को तलाक हो गया।

सीमा सजदेह-सोहेल खान

एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह भी उन नामों में शामिल हैं, जिन्होंने साल 2022 में तलाक लेने का फैसला किया। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दरअसल, सीमा के पैरेंट्स इनके रिश्ते के खिलाफ थे, ऐसे में दोनों ने भागकर शादी रचाई थी। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि, इनकी जिंदगी में उस वक्त बुरा मोड़ आया, जब इस साल खबर आई कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। बाद में सामने आया कि दोनों साल 2017 से ही अलग रह रहे थे।

इमरान खान-अवंतिका मलिक

एक्टर आमिर खान के भांजे व एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक ने काफी यंग एज में शादी कर ली थी। दोनों की पहली मुकालात इमरान की पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के सेट पर हुई थी, जब दोनों की उम्र महज 19 साल थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और कपल ने 10 जनवरी 2011 को शादी की। दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा था। साल 2014 में उन्होंने अपनी बेटी इमारा का वेलकम किया। हालांकि, जल्द ही उनकी खुशहाल जिंदगी में भूचाल आ गया और साल 2022 में दोनों की शादी टूटने की खबर सामने आई। हालांकि, बाद में पता चला कि साल 2019 से ही अवंतिका अपने मम्मी-पापा के घर रह रही थीं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full